{"_id":"5ad1e1794f1c1b57098b4758","slug":"mobile-hospital-service-launched-by-sansad-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल अस्पताल सेवा शुरू, मुफ्त होंगे 40 तरह के टेस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल अस्पताल सेवा शुरू, मुफ्त होंगे 40 तरह के टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो, अवाहदेवी (हमीरपुर)
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के अवाहदेवी कस्बे में डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर सांसद अनुराग ठाकुर ने सांसद मोबाइल अस्पताल स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ किया। पहले चरण में तीन गाडि़यां ही दी गई हैं।
विज्ञापन
इस सुविधा के तहत बड़े अस्पतालों में ही होने वाले 40 तरह के टेस्ट निशुल्क कराए जा सकेंगे। इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती और वैसाखी के शुभ अवसर पर यह योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में एक अनूठा प्रयास है। अनुराग ने कहा कि आंबेडकर जंयती पर उन्होंने संसदीय क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व क्षेत्र चिंतपूर्णी, झंडूता और भोरंज के लिए इस गाड़ी का विमोचन किया है।
विज्ञापन
इन तीनों क्षेत्रों के लिए एक-एक गाड़ी दी गई है। अनुराग ने कहा कि यह गाड़ी प्रत्येक पंचायत में जाएगी। इसमें मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। इसमें 40 तरह की बीमारियों की जांच और उपचार किया जाएगा।
इस मोबाइल अस्पताल में टेस्ट करवाने की सुविधा भी निशुल्क है। अनुराग ने कहा कि अगले 6 महीनों में पूरे क्षेत्र में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस अवसर पर भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश कुमारी, प्रदेश एससी मोर्चा के अध्यक्ष डा. सिकंदर कुमार, बीएमओ डा. आरके अग्रिहोत्री, नरेंद्र अत्री, कुशल चंदेल, प्रोमिला देवी, संजीव आदि लोग उपस्थित रहे।