{"_id":"61670dcccd361554306526ce","slug":"mobile-bazzar-declined-shimla-news-sml387125051","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल और टीवी कारोबार पर भारी ऑनलाइन बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल और टीवी कारोबार पर भारी ऑनलाइन बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते साल से भी कम मिल रहे ग्राहक, ऑनलाइन शॉपिंग पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में त्योहारी सीजन के बीच एक ओर जहां कपडे़, जूते, ज्वैलरी, किचन एप्लाइंस आदि का कारोबार 40 फीसदी तक बढ़ा है वहीं मोबाइल और टीवी का कारोबार ठंडा पड़ा है। डिस्काउंट और कई ऑफर देने के बावजूद मोबाइल का कारोबार पिछले साल की तुलना में 10 से 20 फीसदी तक घटा है।
ऑनलाइन शॉपिंग में मोबाइल, टीवी आदि की खरीदारी पर 20 से 60 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में राजधानी में ज्यादातर लोग ऑनलाइन वेबसाइट से ही यह सामान मंगवा रहे हैं। इससे शहर के कारोबारियों का घाटा उठाना पड़ रहा है। शहर के मोबाइल कारोबारियों की बात करें तो बीते साल कोरोना के बीच भी मोबाइल का कारोबार अच्छा था। इसका कारण ऑनलाइन क्लासेज लगने से मोबाइल की मांग बढ़ना था। इसके अलावा कुरिअर सेवाएं भी बाधित रही थी जिससे ज्यादातर लोगों ने शहर के बाजारों से ही स्मार्टफोन खरीदे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।
कई नामी ऑनलाइन वेबसाइट पर मोबाइल भारी डिस्काउंट देकर बेचे जा रहे हैं। ग्राहकों को यह खूब पंसद आ रहे हैं। शहर में कई कारोबारी भी दुकानों से मोबाइल खरीदने की बजाय ऑनलाइन वेबसाइट से ऑर्डर कर रहे हैं। दूसरी ओर टीवी, फ्रीज आदि का बाजार भी अभी ठंडा पड़ा है। इस पर भी ऑनलाइन सेल का असर पड़ा है। हालांकि कुछेक दुकानों में क्रेडिट कार्ड पर टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन आदि की बिक्री बढ़ने लगी है। कारोबारियों को उम्मीद है कि दीवाली तक कारोबार में तेजी आएगी। मालरोड पर स्थित टीवी शो रूम के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि अभी मांग बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
मोबाइल कारोबार घटा : इंद्रजीत
राजधानी में मोबाइल के सबसे बड़े कारोबारी एवं शिमला व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बीते साल की तुलना में मोबाइल की बिक्री 20 फीसदी तक कम हुई है। इसका कारण ऑनलाइन शॉपिंग है। कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग के चलते मोबाइल कारोबारियों का त्योहारी सीजन भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। सरकार को ऑनलाइन शॉपिंग पर टैक्स लगाना चाहिए ताकि शहर के कारोबारियों को घाटा न उठाना पड़े।