फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mobile app for ration card holders in Himachal Pradesh

क्या बात! अब आप मोबाइल ऐप से भी ले सकेंगे राशन

Thu, 26 Apr 2018 08:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 26 Apr 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Mobile app for ration card holders in Himachal Pradesh

प्रदेश सरकार ने राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार किया है। इसमें उपभोक्ताओं को खाद्य संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध होगी। अगर किसी उपभोक्ता के पास डिजिटल राशनकार्ड नहीं है तो वह अपने मोबाइल ऐप में कार्ड निकालकर डिपो से सस्ता राशन ले सकेंगे।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने प्रेसवार्ता में कहा कि राशन डिपो में क्या-क्या राशन आया है और क्या नहीं है? घर बैठे उपभोक्ता इसकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसी ऐप में एक फीडबैक फार्म भी है, अगर उपभोक्ताओं को लगे कि उन्हें गुणवत्ता वाला राशन नहीं दिया गया तो वह फार्म भरकर विभाग को इसकी शिकायत कर सकेंगे।
विज्ञापन


कपूर ने कहा कि ऐप में परिवार के सदस्य की संख्या और पात्रता के अनुसार कितना राशन मिलना चाहिए इसकी व्यवस्था भी की गई है। व्यापारियों के पंजीकरण व लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य वस्तुओं में गड़बड़ी करने पर 1496 लोगों पर कार्रवाई

Mobile app for ration card holders in Himachal Pradesh

खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने बताया कि वर्ष 2017-18 में 34,721 निरीक्षण किए गए। इसमें 1496 ऐसे मामले सामने आए जहां खाद्य वस्तुएं मानकों के अनुसार नहीं पाई गईं। इनकी 22,28,503 लाख की खाद्य वस्तुएं जब्त की गई। 

घटिया आटा खिला दिया उपभोक्ताओं को- खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 2094 खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए है। इसमें 83 सैंपल फेल पाए गए। आटे के फेल हुए सैंपल में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ साथ 2,06,000 लाख रुपये का जुर्माना किया है, 3 आटे की मीलों की 3 महीने से लिए आवंटन रद्द कराया गया है। 

हिमाचल के हर घर में होगी रसोई गैस- खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि हिमाचल में अब हर घर में रसोई गैस होगी। खाद्य आपूर्ति विभाग उन सभी गृहिणियों को निशुल्क चूल्हा और गैस देगा, जो अभी भी लकड़ी जलाकर खाना बनाती है।

चीनी के ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर फाइनल- मंत्री ने कहा कि चीनी के ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर कर कर दिए गए हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में गोदामों में चीनी पहुंचनी शुरू हो जाएगी। 

उपभोक्ताओं को पुराने रेट पर ही मिलेगी नई दालें- राशनकार्ड उपभोक्ताओं को पुराने रेट पर ही दालें उपलब्ध होंगी। मलका प्रतिकिलो- 30 रुपये, दाल चना- 45, मूंग- 40 उड़द- 35 रुपये के हिसाब से मिलेगी। इसी तरह सरसों का तेल 72 रुपये प्रति लीटर और रिफाइंड 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed