फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLAs will not be able to vote in the Mayor-Deputy Mayor elections, Law Department clarifies the situation

Himachal News: महापौर-उपमहापौर चुनाव में विधायक नहीं डाल सकेंगे वोट, विधि विभाग ने स्थिति की स्पष्ट

Sun, 22 Oct 2023 10:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 22 Oct 2023 10:02 AM IST
सार

राज्य सरकार के विधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस एक्ट में विधायकों को मताधिकार का प्रावधान नहीं है। विधि महकमे ने राज्य सरकार के सचिव शहरी विकास को इसकी फाइल भेज दी है।

विज्ञापन
MLAs will not be able to vote in the Mayor-Deputy Mayor elections, Law Department clarifies the situation
नगर निगम चुनाव हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों में होने वाले महापौर और उपमहापौर के चुनाव में विधायकों को वोट डालने का अधिकार नहीं मिलेगा। राज्य सरकार के विधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस एक्ट में विधायकों को मताधिकार का प्रावधान नहीं है। विधि महकमे ने राज्य सरकार के सचिव शहरी विकास को इसकी फाइल भेज दी है। शहरी विकास निदेशालय को भी इस बारे में अवगत करवा दिया गया है। राज्य सरकार ने उपायुक्तोंं को चुनाव प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। विधायक नगर परिषद और नगर पंचायत की तर्ज पर मताधिकार की मांग कर रहे थे। इसमें चुनाव प्रक्रिया रुकी हुई थी। हिमाचल प्रदेश के सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम में महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल 15 अक्तूबर को खत्म हो गया है।

विज्ञापन


अब पार्षदों को वोटिंग कर महापौर और उप महापौर चुनने हैं। हिमाचल प्रदेश में पांच नगर निगम हैं। राजधानी शिमला में अंग्रेजों के जमाने का नगर निगम है, जबकि धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन नगर निगम पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनाए गए थे। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही इन चारों नगर निगमों में चुनाव हुए। धर्मशाला और मंडी में भाजपा काबिज है, जबकि सोलन और पालमपुर में कांग्रेस पार्टी ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। वहीं, नगर निगम शिमला के चुनाव कांग्रेस पार्टी के सत्ता में रहते हुए हैं। यहां कांग्रेस पार्टी बहुमत में है। ऐसे में यहां महापौर और उप महापौर कांग्रेस पार्टी के हैं। प्रधान सचिव शहरी देवेश कुमार ने कहा है कि विधि विभाग से फाइल आ गई है।
विज्ञापन


गोटियां फिट करने लगे पार्षद
 विधि विभाग से राय लेने के बाद नगर निगम के पार्षदों में महापौर और उप महापौर बनने की होड़ मच गई है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के पार्षद महापौर और उपमहापौर बनने के लिए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के दरबार में हाजिरियां भरने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed