फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA Vikramaditya raised questions on the recruitment of people from outside states in Himachal Electricity Board

बिजली बोर्ड में बाहरी राज्यों के लोगों की भर्ती पर कांग्रेसियों ने घेरी हिमाचल सरकार

Sat, 25 Sep 2021 05:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Sep 2021 05:52 PM IST
सार

प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया है। वहीं, विधायक विक्रमादित्य सिंह ने  कहा कि यह सीधे तौर पर प्रदेश की जनता और बेरोजगार युवाओं के हकों पर डाका है। 

विज्ञापन
MLA Vikramaditya raised questions on the recruitment of people from outside states in Himachal Electricity Board
विधायक विक्रमादित्य सिंह व युकां कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यदोपति ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड में बाहरी प्रदेशों के लोगों को भर्ती करने के मामले में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया है। इस दौरान राजीव भवन शिमला में उन्होंने भर्ती किए गए बाहरी राज्यों के लोगों की एक सूची भी सार्वजनिक की।

विज्ञापन


इस सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश के सात, बिहार के छह, उत्तराखंड से एक, दिल्ली से एक और हरियाणा से एक व्यक्ति की भर्ती की गई है। यदोपति ने कहा कि आयोग ने 48 पदों को पहले वेटिंग में रखा और अब इन पर प्रदेश में पात्र लोगों की बात न करते हुए इन्हें भर्ती किया है। यदोपति ने कहा कि पहले हो चुकी भर्ती में भी बाहरी राज्यों के 38 लोगों को भर्ती किया गया था। 
विज्ञापन


बेरोजगारों को साथ लेकर धरना-प्रदर्शन और सीएम का पुतला जलाया जाएगा
यदोपति ठाकुर ने कहा है कि बेरोजगारों को साथ लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और सीएम का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर प्रदेश भर मेें धरना-प्रदर्शन होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल विद्युत बोर्ड लिमिटेड में कनिष्ठ अभियंता (जेई) के पदों पर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को भर्ती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर प्रदेश की जनता और बेरोजगार युवाओं के हकों पर डाका है। कहा कि पूर्व में सचिवालय में चतुर्थ और तृतीय श्रेणी के कर्मियों के पदों पर भी बाहरी राज्यों के लोगों को भर्ती किया था। इसका विरोध होने पर आरएंडपी रूल बदले गए थे लेकिन अब फिर से विद्युत बोर्ड में 37 जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के पदों पर बिहार और उत्तर प्रदेश के 16 उम्मीदवारों को भर्ती कर लिया है। 

शिक्षा विभाग और परिवहन निगम सहित हर विभाग में ऐसा किया जा रहा है। यही क्रम जारी रहा, तो वह दिन दूर नहीं है कि जब हिमाचल के लोगों के हित और अधिकार सुरक्षित नहीं रहेंगे। दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि आगामी उपचुनाव और विधानसभा चुनाव के बारे में चरचा हुई है। बताया कि उनकी माता ने किसी भी सीट से पार्टी टिकट के लिए कोई आवेदन नहीं किया है। पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। 


प्रदेश में 14 लाख बेरोजगार पंजीकृत 
विक्रमादित्य ने बताया कि पिछले विधानसभा सत्र में लिए गए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 12 से 14 लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं। दो साल में सरकार सिर्फ 28 हजार को अनुबंध, आउटसोर्स और अलग-अलग आधार पर भर्ती कर रोजगार दे पाई है। 2014 में घरेलू गैस के सिलिंडर के बढ़े रेट को लेकर बवाल मचाया था लेकिन अब जब महंगाई चरम पर है तो भाजपा के विधायक और मुख्यमंत्री इस पर बात तक नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed