फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA Rakesh Jamwal said that CM Sukhu should tell for how much he bought Ranjit Rana

Rakesh Jamwal: राकेश जम्वाल बोले- विधायकों को बिकाऊ बताने वाले सीएम सुक्खू बताएं रंजीत राणा को कितने में खरीदा

Wed, 01 May 2024 07:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 May 2024 07:39 PM IST
सार

भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं सुजानपुर चुनाव प्रभारी विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर पलटवार किया है। राकेश जम्वाल ने कहा कि सीएम सुक्खू बताएं कि विधायकों को बिकाऊ बता रहे हैं, लेकिन वह यह बताएं कि कैप्टन रंजीत राणा समेत भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को कितने में खरीदा है। 

विज्ञापन
MLA Rakesh Jamwal said that CM Sukhu should tell for how much he bought Ranjit Rana
विधायक राकेश जम्वाल - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुक्खू विधायकों को बिकाऊ बता रहे हैं, लेकिन वह यह बताएं कि कैप्टन रंजीत राणा समेत भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को कितने में खरीदा है। आरोप लगाना एक बात है। मुख्यमंत्री सुक्खू की तानाशाही से विधायक थे। चार जून को मुख्यमंत्री को जवाब मिल जाएगा। भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं सुजानपुर चुनाव प्रभारी विधायक राकेश जम्वाल ने हमीरपुर पत्रकार वार्ता में सीएम सुक्खू पर यह निशाना साधा है।

विज्ञापन


'आनंद शर्मा का हिमाचल से नहीं रहा ज्यादा सरोकार'
विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव से कोई सबक नहीं लिया है। कांग्रेस लोकसभा चुनावों के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिख रही। दिल्ली से मनु सिंघवी को लाकर चुनाव लड़वाया और राज्यसभा में हार गए। अब इन्होंने कांगड़ा से आनंद शर्मा को उम्मीदवार बना दिया। केंद्र में कांग्रेस के बहुत बड़े-बड़े ओहदों पर रह चुके आनंद शर्मा केंद्र सरकार में मंत्री तक भी रहे हैं, लेकिन हमने देखा है प्रदेश के साथ कोई ज्यादा सरोकार उनका आज तक नहीं रहा। 40 साल पहले शिमला से उन्होंने एक विधानसभा का चुनाव लड़ा था जिसमें वह हार गए थे। ऐसा लग रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कहीं पर भी लोकसभा चुनावों को जीतने की दृष्टि से नहीं लड़ रही बल्कि मुख्यमंत्री केवल अपने विरोधियों को ठिकाने लगाने के काम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


तीन विधानसभाओं में कांग्रेस को नहीं मिल रहे प्रत्याशी
विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश में कांग्रेस सरकार को विधायकों की कितनी सख्त जरूरत हिमाचल प्रदेश में है यह किसी से छुपा नहीं है इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने लोक सभा चुनाव के लिए दो जगह से दो विधायकों को उतार दिया। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के परिवार के बीच आपसी संबंध इनका कैसा है। बड़ी जद्दोजहद से राजा वीरभद्र सिंह किस पुत्र विक्रमादित्य सिंह मंत्री बने थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनको मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में उतारा है। यह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस किस नजरिए से लोकसभा चुनावों को देख रही है। तीन विधानसभाओं में कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। चार जून को जैसे ही परिणाम आएंगे वैसे ही हिमाचल प्रदेश में भी उदल-पुथल होगी और हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की सरकार चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, प्रदेश सचिव उपचुनाव के सह प्रभारी नरेंद्र अत्री, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, जिला महामंत्री अजय रिंटू शर्मा तथा जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed