Mandi News: संस्थान बंद करने पर सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे विधायक प्रकाश
विधायक राणा ने सरकार के खिलाफ जन आंदोलन की भी तैयारी शुरू कर दी है। इन दोनों मुद्दों पर जनता का समर्थन हासिल करने के लिए उन्होंने उपमंडल में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवर्तमान जयराम भाजपा सरकार की ओर से जोगिंद्रनगर में खोले तीन सरकारी संस्थानों को डिनोटिफाई करने पर विधायक प्रकाश राणा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है। इतना ही नहीं विधायक निधि का आवंटन न होने पर विधायक राणा ने सरकार के खिलाफ जन आंदोलन की भी तैयारी शुरू कर दी है। इन दोनों मुद्दों पर जनता का समर्थन हासिल करने के लिए उन्होंने उपमंडल में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू कर दिया है। विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि मकरीड़ी में करीब एक साल से चल रहे लोक निर्माण विभाग के सब डिविजन कार्यालय को कांग्रेस सरकार की ओर से डिनोटिफाई कर दिया गया है। करीब 15 पंचायतों के लोगों के सड़क निर्माण से संबंधित काम प्रभावित हुए हैं।
जलपेहड़ पंचायत में पशु चिकित्सालय बंद करने से पशुपालकों की दिक्कतें बढ़ी हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुम्मा को बंद करने से सैकड़ों लोगों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि उपमंडल जोगिंद्रनगर के तीनों महत्वपूर्ण संस्थानों को बंद करने से उपमंडल की सवा लाख की आबादी के लोगों में सरकार के खिलाफ रोष है। लिहाजा वह कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने के अलावा एफआईआर भी दर्ज करवाएंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जम्वाल, महामंत्री अजय सकलानी, कोषाध्यक्ष राजीव सूद और मोहन सिंह भी मौजूद रहे।