फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA Maheshwar Singh statement on Raghunath Temple issue.

महेश्वर सिंह ने ली चुटकी, 'कम से कम बिल्ली थैले से बाहर आए तो सही'

Sat, 13 Aug 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 13 Aug 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
MLA Maheshwar Singh statement on Raghunath Temple issue.

हिमाचल में भगवान रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण मामले को लेकर मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट में पार्टी बनने वालों का स्वागत है। रघुनाथ अधिग्रहण मुद्दे पर दो अन्य लोग पार्टी बनना चाहते हैं।

विज्ञापन


देवसदन कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत में महेश्वर सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि कम से कम बिल्ली थैले से बाहर आए तो सही... इससे बड़ी क्या बात हो सकती है। सरकार मामले में अपना पक्ष नहीं रख पाई है।
विज्ञापन


इसलिए समय मांगा है, जिसे हाईकोर्ट ने उचित समझा है। रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण मामले में महेश्वर सिंह की चुनौती के बाद हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। इसके बाद महेश्वर सिंह ने भाजपा में विलय के सवालों का भी जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में विलय के सवाल पर भी बोले महेश्वर

MLA Maheshwar Singh statement on Raghunath Temple issue.

कहा कि हिलोपा के भाजपा में विलय का फैसला प्रदेश कार्यकारिणी कोर कमेटी की सहमति से हुआ था। इसमें 167 सदस्य शामिल थे। 98 फीसदी सदस्यों ने भाजपा में विलय पर हामी भरी थी।

इसके उनके पास हस्ताक्षर भी हैं। हालांकि, कुछ लोग आम आदमी पार्टी में जाने को तैयार थे, लेकिन बाद में भाजपा में जाने पर ही सहमति बनी। अब कुछ लोग यह कह रहे हैं कि हिलोपा का विलय नहीं विभाजन हुआ है।

यह उचित नहीं है। प्रजातंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। कहा कि जिस दल में वह शामिल हो रहे हैं, वह सत्ता में आए। जो शंका लोगों ने जाहिर की है, वह भी दूर हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed