फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mla Hoshiar Singh said that Crores of rupees Fraud in the purchase of security equipment in pwd Dehra

कांगड़ा: होशियार सिंह बोले- लोनिवि देहरा में सुरक्षा उपकरणों की खरीद में करोड़ों की धांधली

Thu, 16 Dec 2021 08:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 08:32 PM IST
सार

देहरा के विधायक होशियार सिंह ने आरोप लगाया कि तीन सालों में करीब 116 निविदाएं आमंत्रित की गईं। इससे रोड सुरक्षा उपकरण खरीदे गए थे। आरोप लगाया कि देहरा में करीब दो करोड़ की धांधली हुई है। सभी निविदाएं योजना में मांगी गईं।

विज्ञापन
mla Hoshiar Singh said that Crores of rupees Fraud in the purchase of security equipment in pwd Dehra
देहरा के विधायक होशियार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में देहरा के विधायक होशियार सिंह ने लोक निर्माण विभाग मंडल देहरा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा उपकरणों की खरीद पर करोड़ों रुपये की धांधली हुई है। देहरा के अलावा अन्य मंडलों में भी ऐसी ही धांधली हुई है।  आरोप लगाया कि तीन सालों में करीब 116 निविदाएं आमंत्रित की गईं। इससे रोड सुरक्षा उपकरण खरीदे गए थे। आरोप लगाया कि देहरा में करीब दो करोड़ की धांधली हुई है। सभी निविदाएं योजना में मांगी गईं। यह साल के अंत में मांगी गई थी। एक गिरोह है, जो इस तरह के कार्यों को अंजाम देता है।

विज्ञापन


अधिकारियों पर दबाव डालकर इसकी पेमेंट भी करवा लेता है। लोक निर्माण विभाग देहरा में बिना सड़क बनाए रोड सेफ्टी उपकरण खरीदे गए। ये उपकरण गोदामों में पड़े हैं। सड़कें सिर्फ कागजों में बनाई गई हैं। ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया। विधायक ने बताया कि पहले अपने सर्कल में बाहरी ठेकेदार कार्य नहीं कर सकता था, लेकिन 13 अप्रैल 2021 के बाद नई अधिसूचना जारी कर बाहरी ठेकेदार अपने सर्कल से बाहर एक कार्य कर सकता है। यह सारी धांधली इस अधिसूचना से पहले हुई है। उन्होंने सदन में यह सवाल उठाया था। सरकार से मांग की है कि इस सारे प्रकरण की जांच की जाए। 
विज्ञापन


तथ्यों के साथ बात रखें होशियार सिंह: रवि
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने लोक निर्माण विभाग देहरा मंडल में करोड़ों की धांधली पर विधायक होशियार सिंह के आरोपों पर कहा कि विधायक को इन सब मुद्दों की याद चार साल बाद क्यों याद आई। विधायक अभी भी बहुत पीछे चल रहे हैं। होशियार सिंह को मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए। ठेकेदारों पर अंगुली उठाने पर रवि ने कहा कि पूरे देश में कोई भी कार्य शुरू करने के लिए कांट्रेक्टर शिप कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कई सालों से चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed