फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   MLA DS Thakur will spend his salary on the marriage of poor daughters, this time he won the election with reco

Chamba: गरीब बेटियों की शादी पर वेतन खर्च करेंगे विधायक डीएस ठाकुर, इस बार रिकॉर्ड मतों से जीता विस चुनाव

Thu, 15 Dec 2022 08:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Dec 2022 08:37 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र डलहौजी से चुनावों में जीत दर्ज कर विधायक बने डीएस ठाकुर ने अपना वेतनमान गरीब परिवारों की बेटियों की शादी पर खर्च करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
MLA DS Thakur will spend his salary on the marriage of poor daughters, this time he won the election with reco
विधायक डीएस ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र डलहौजी से चुनावों में जीत दर्ज कर विधायक बने डीएस ठाकुर ने अपना वेतनमान गरीब परिवारों की बेटियों की शादी पर खर्च करने का निर्णय लिया है। विस चुनाव में जीत के एक सप्ताह में उठाए गए इस फैसले की सराहना हो रही है। विधायक डीएस ठाकुर ने घोषणा की है कि उन्हें हर माह मिलने वाले विधायक मानदेय को वे अपने या अपने परिवार के लिए खर्च नहीं कर डलहौजी क्षेत्र की गरीब बेटियों की शादी के लिए खर्च करेंगे। कहा कि गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली बेटियों के विवाह पर जो भी खर्च आएगा, उसे वह अपने मानदेय से वहन कर धूमधाम से उनकी शादी करेंगे।

विज्ञापन


कहा कि चुनाव में जीत हार तो चली रहती है। जनसेवा करना ही राजनेता का कर्त्तव्य होना चाहिए। जब से वह राजनीति के मैदान में उतरे है। उसी दिन उन्होंने निर्णय कर लिया था कि वह अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा में लगाएंगे। पहले विस चुनाव में उन्हें जनता ने नकार दिया। लेकिन, इस हार ने भी उनका मनोबल नहीं तोड़ा। अब उन्होंने विधायक के मानदेय के रूप में मिलने वाले पैसों को निर्धन बेटियों की शादी में खर्च करने का निर्णय लिया है। भाजपा विधायक डीएस ठाकुर के इस फैसले पर उनके परिवार ने भी खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed