फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mistake in history fact related to general zorawar singh

जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा पर लिख दिया गलत इतिहास

Sat, 02 Dec 2017 12:42 PM IST
हरीश चंद्र/अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 02 Dec 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
Mistake in history fact related to general zorawar singh

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में लगी महान सपूत एवं वीर योद्धा जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा पर गलत जानकारी अंकित की गई है। इस प्रतिमा पर जोरावर सिंह का गांव और जिला गलत बताए गए हैं, जिसे शहीद स्मारक और युद्ध संग्रहालय के मुख्य गेट पर लगी प्रतिमा में सभी पर्यटक पढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रतिमा पर जोरावर सिंह का गांव कहलूर और जिला बिलासपुर बताया गया है, जबकि वह हमीरपुर जिला की नादौन तहसील के अन्सरा गांव के रहने वाले थे। वीर योद्धा के बारे में गलत जानकारी देने के मामले में जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार का रवैया भी उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे में गलती सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही। प्रतिमा पर जो जानकारी लिखी गई है, वह विकीपीडिया से ली गई है। विकीपीडिया में भी जोरावर सिंह के गांव व जिला के बारे में दी गई जानकारी पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए जोरावर सिंह के साथ जुड़ता है कहलूरी

Mistake in history fact related to general zorawar singh

जनरल जोरावर सिंह के पिता हरजे सिंह ठाकुर कहलूर रियासत के दरबारी थे। कहलूर रियासत से जम्मू-कश्मीर के राजा गुलाब सिंह के परिवार की एक राजकुमारी का विवाह हुआ था। इसे कहलूरी रानी कहा जाता था। जोरावर सिंह उस कहलूरी रानी को बहन कहते थे। इस कारण उनके नाम के साथ भी कहलूरी जुड़ता है।

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर सुरेश कुमार ने कहा कि युद्ध संग्रहालय के बाहर स्थापित जोरावर सिंह की प्रतिमा पर लिखी जानकारी जिला प्रशासन कांगड़ा की समिति के माध्यम से लगाई गई है। इसके बारे में वही बता सकते हैं। 

जरनल जोरावर सिंह के इतिहास पर पीएचडी करने वाले डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि राजस्व रिकार्ड में जोरावर सिंह का गांव अन्सरा है, जो तत्कालीन हमीरपुर तहसील और जिला कांगड़ा में आता था। जोरावर सिंह को मूल रूप से बिलासपुर जिला के कहलूर गांव का निवासी बताना पूरी तरह गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed