{"_id":"5cffb64fbdec22078f24ea26","slug":"minority-students-will-now-be-able-to-give-self-certified-certificates-for-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के लिए अब स्वप्रमाणित प्रमाणपत्र दे सकेंगे अल्पसंख्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के लिए अब स्वप्रमाणित प्रमाणपत्र दे सकेंगे अल्पसंख्यक
Wed, 12 Jun 2019 11:08 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट मैट्रिक माइनॉरिटी और मेरिट छात्रवृत्ति के लिए अब अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी स्वप्रमाणित सर्टिफिकेट दे सकेंगे। हिमाचल सरकार ने केंद्र के साल 2014 में जारी आदेश सूबे में लागू कर दिए हैं।
विज्ञापन
अब मुस्लिम, ईसाई, सिख, पारसी, बौद्ध और जैन समुदायों के विद्यार्थियों को अल्पसंख्यक समुदाय प्रमाणपत्र जुटाने के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने निदेशालय के समक्ष प्रदेश में केंद्र सरकार के आदेश लागू नहीं होने का मामला उठाया था। मामला केंद्र के पास पहुंचने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को इस बाबत प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के सचिवों और रजिस्ट्रारों को निर्देश जारी कर विद्यार्थियों को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र देने की अनिवार्यता को समाप्त कर सेल्फ अटेस्टेड प्रमाणपत्र लेने को कहा है।
विज्ञापन
अब हिमाचल के किसी भी सरकारी या निजी उच्च शिक्षा संस्थान में अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थी स्वयं सत्यापित किया गया अल्पसंख्यक समुदाय प्रमाणपत्र दे सकेंगे। - डॉ. अमरजीत शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक