फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minority Affairs Minister Najma Heptullah in Shimla.

शिमला पहुंचीं केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला

Mon, 29 Sep 2014 10:25 PM IST
Updated Mon, 29 Sep 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
Minority Affairs Minister Najma Heptullah in Shimla.

भारत सरकार की अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला 4 दिवसीय प्रवास पर सोमवार को शिमला पहुंचीं। प्रदेश भाजपा ने वाइल्ड फ्लावर हाल छराबड़ा में उनका जोरदार स्वागत किया। कर्मचारी भविष्य निधि पेंशन योजना में अब पेंशन धारकों को न्यूनतम 1000 रुपये की पेंशन मिलेगी। शिमला में योजना को नए सिरे से मंगलवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री डा. नजमा हेपतुल्ला लांच करेंगी।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद राजबली, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव सूद, किरण बावा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बिलाल शाह एवं गुल मोहम्मद, जिला शिमला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमील सिद्दकी सहित अन्य पदाधिकारियों ने परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार गुलदस्ते, शॉल, टोपी भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


नजमा हेपतुल्ला कल 30 सितंबर को रिजनल आयुक्त प्रोविडेंट फंड भारत सरकार के सहयोग से पेंशनर को बढ़ी हुई सुविधा को लांच करेंगी। यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर में होगा। 2 अक्तूबर को वह प्रदेश में स्वच्छ भारत योजना की शुरूआत करेंगी। इसके अतिरिक्त भी उनके कई कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा हर मंडल स्तर पर करेगी कार्यक्रम

Minority Affairs Minister Najma Heptullah in Shimla.

भाजपा 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान शुरू करेगी। प्रदेश के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला शिमला में कार्यक्रम की शुरूआत करेंगी। उनके साथ सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुरेश भारद्वाज, पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद, डा. सिकंदर कुमार रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी के पदाधिकारियों व प्रमुख नेताओं को जिलावार जिम्मेवारियां दी हैं।

ये हर जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। कार्यक्रम हर मंडल स्तर पर होगा। पार्टी के विधायक, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों की कार्यक्रम में सहभागिता रहेगी। हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पालमपुर में सांसद शांता कुमार, ऊना में सतपाल सत्ती, मंडी में रामस्वरूप शर्मा आदि विशेष रूप से मौजूद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed