{"_id":"677e38d9d139ea4a8d02a6ac","slug":"minor-died-after-delivery-she-was-pregnant-after-dushkarm-police-registered-a-case-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: प्रसव के बाद नाबालिग की अस्पताल में मौत, दुष्कर्म के बाद हुई थी गर्भवती; छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: प्रसव के बाद नाबालिग की अस्पताल में मौत, दुष्कर्म के बाद हुई थी गर्भवती; छानबीन में जुटी पुलिस
Wed, 08 Jan 2025 08:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Jan 2025 08:27 PM IST
सार
शिमला जिले के पुलिस थाना रामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग की उपचार के दौरान आईजीएमसी शिमला में माैत हो गई।
विज्ञापन
दुष्कर्म(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाना रामपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में नाबालिग ने उपचार के दौरान आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना रामपुर में नाबालिग के पिता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि उनकी तीन बेटियां है, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है, तीसरी बेटी जो अभी नाबालिग है। बीते दिनों तीसरी बेटी के पेट में अचानक दर्द हुआ और परिजनों ने उसे खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद पता चला कि उनकी बेटी 7 महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने जब इसकी जानकारी पिता को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। नाबालिग के परिजनों ने उससे इस संबंध में काफी पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया। वहीं बीती 7 जनवरी को उनकी बहू और उनका बेटा नाबालिग को दर्द होने पर अस्पताल ले गए, जहां उसने नवजात को जनम दिया। किशोरी की बिगड़ती हालत को देखते हुए खनेरी अस्पताल के डॉक्टर ने उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया। आईजीएमसी में उपचार के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। वहीं पुलिस थाना रामपुर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना रामपुर में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग की आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।