फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ministry of HRD seeks suggestions from college students for new name of RUSA

छात्रों के लिए विदेश जाने का मौका, मानव संसाधन मंत्रालय का करना होगा ये काम

Wed, 20 Jul 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Jul 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
Ministry of HRD seeks suggestions from college students for new name of RUSA
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने देश भर के कॉलेज स्टूडेंट्स से इसके लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। व्यक्तिगत या समूह के जरिये स्टूडेंट्स अपने सुझाव भेज सकते हैं। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) का नया नाम, उपनाम और लोगो तलाशने के लिए मंत्रालय ने सुझाव आमंत्रित किए हैं। विजेता प्रतिभागियों को विदेशी शिक्षण संस्थान का भ्रमण करवाया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय 15 अगस्त को विजेताओं के नामों की घोषणा करेगा। रूसा के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. अमरदेव ने प्रदेश के सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को केंद्र सरकार के आदेशों से अवगत करवाते हुए एक सप्ताह के भीतर छात्रों से सुझाव लेकर भेजने को कहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की पहचान को लोकप्रिय बनाने में जुटा है।

विज्ञापन
Trending Videos

विश्व के टॉप रेटिड शिक्षण संस्थानों का भ्रमण करवाएगा मंत्रालय

Ministry of HRD seeks suggestions from college students for new name of RUSA

इसी कड़ी में देश भर के कॉलेज स्टूडेंट्स की सहभागिता को सुनिश्चित बनाने के लिए नया अभियान चलाया गया है। इसके तहत कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से सुझाव मांगे गए हैं। चयनित होने वाले सुझावों को भेजने वाले छात्रों और शिक्षकों को विश्व के टॉप रेटिड शिक्षण संस्थानों का भ्रमण करवाया जाएगा।

12 से 14 दिन के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विदेशी शिक्षण संस्थान की हर गतिविधि से अवगत करवाया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि एक संस्थान से केवल एक ही एंट्री भेजी जानी चाहिए। कॉलेज प्रिंसिपल अपने स्तर पर कमेटियां बनाकर सबसे श्रेष्ठ एंट्री को अपने-अपने राज्य के रूसा निदेशालय में भेजे। रूसा निदेशालय द्वारा हर कॉलेज से एक एंट्री को मंत्रालय को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed