फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ministers Yadavindra Goma and Rajesh Dharmani did not get government accommodation

Himachal News: दो मंत्रियों को नहीं मिलीं सरकारी कोठियां, अधिकारियों के आवास में रहने की पेशकश

Fri, 07 Jun 2024 07:12 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Jun 2024 07:12 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार में दो मंत्रियों को सरकारी आवास नहीं मिले हैं। दरअसल मंत्रियों की कोठियां सीपीएस व अन्य को आवंटित की गई हैं। अब सरकार भी असमंजस में है कि किसकी कोठियां खाली कराकर इन्हें दी जाएं।
 

विज्ञापन
Ministers Yadavindra Goma and Rajesh Dharmani did not get government accommodation
मंत्री यादविंद्र गोमा/ राजेश धर्माणी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुक्खू सरकार में आयुष विभाग एवं युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को अभी तक सरकारी कोठियां नहीं मिली हैं। गोमा और धर्माणी ने 11 जनवरी को मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से इन्हें अभी तक सरकारी मंत्रियों के लिए बनीं कोठियां आवंटित नहीं हुई हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें अधिकारियों के टाइप फाइव आवास में रहने को कहा जा रहा है। दरअसल मंत्रियों की कोठियां सीपीएस व अन्य को आवंटित की गई हैं। अब सरकार भी असमंजस में है कि किसकी कोठियां खाली कराकर इन्हें दी जाएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ध्यान में भी यह मामला लाया गया है। सीएम ने तालमेल बिठाने के लिए कांगड़ा और बिलासपुर जिले को मंत्री पद दिया है। सरकार की ओर से मंत्रियों के लिए 12 कोठियां बनाई गई हैं। इन दोनों मंत्रियों को छोड़कर अन्य सभी मंत्री कोठियों में रह रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इन मंत्रियों ने अधिकारियों वाले टाइप फाइव में रहने से मना कर दिया है। यह पहले की तरह अब भी विधानसभा की ओर से आवंटित विधायकों के कमरों में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed