फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minister thakur singh bharmouri in tribal students annual festival

वन मंत्री ने की जनजातीय विद्यार्थियों की तारीफ

Mon, 07 Mar 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 07 Mar 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
minister thakur singh bharmouri in tribal students annual festival
नई दिल्ली में हिमाचली जनजातीय विद्यार्थी कल्याण संघ के वार्षिक समारोह में शिरकत करते वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी। - फोटो : अमर उजाला

वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने हिमाचली जनजातीय विद्यार्थियों की जीवन के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय स्तर पर मेट्रो शहरों के विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए सराहना की। कहा कि प्रदेश के जनजातीय विद्यार्थी देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने के साथ प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं तथा शैक्षणिक क्षेत्र में भी नाम रोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन


भरमौरी ने यह बात नई दिल्ली में हिमाचली जनजातीय विद्यार्थी कल्याण संघ के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। टुल्पू जी महाराज मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री ने पांगी, भरमौर, लाहौल-स्पीति तथा किन्नौर के जनजातीय विद्यार्थियों की देश की राजधानी नई दिल्ली में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित करने के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और स्नातक स्तर तक विद्यार्थियों को उनके घर के नजदीक शिक्षा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर और हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed