{"_id":"62cc3c434240e326f70921d9","slug":"minister-suresh-bhardwaj-appointed-himachal-in-charge-for-presidential-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंत्री सुरेश भारद्वाज हिमाचल प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंत्री सुरेश भारद्वाज हिमाचल प्रभारी नियुक्त
Mon, 11 Jul 2022 08:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Jul 2022 08:35 PM IST
सार
राष्ट्रपति चुनाव के चलते भाजपा ने संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। भरमौर के भाजपा विधायक जिया लाल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति चुनाव के चलते भाजपा ने संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। भरमौर के भाजपा विधायक जिया लाल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमीरपुर के भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर को भाजपा ने पोलिंग एजेंट के रूप में नियुक्त किया है। पहले सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जम्वाल को पोलिंग एजेंट बनाया गया था। अब हमीरपुर के भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
यह सभी नवनियुक्त प्रभारी और 13 जुलाई को दिल्ली में होने वाली भाजपा की बैठक में हिस्सा लेंगे। इन्हें ट्रेनिंग के साथ आवश्यक प्रक्रिया समझाई जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग सुनिश्चित है। बता दें कि 18 जुलाई, 2022 को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और 21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी 18 जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन