{"_id":"5cf90196bdec2207657baf30","slug":"minister-of-state-for-finance-anurag-thakur-will-be-warm-welcome-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर आएंगे हमीरपुर, किया जाएगा भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर आएंगे हमीरपुर, किया जाएगा भव्य स्वागत
Thu, 06 Jun 2019 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 06 Jun 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिधि गृह हमीरपुर में जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने की। इसमें सर्वप्रथम महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में केंद्र में वित्त और कंपनी मामलों के राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए सांसद अनुराग ठाकुर को बधाई प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
धन्यवाद प्रस्ताव भी जिला भाजपा इकाई की तरफ से पारित कर प्रधानमंत्री कार्यालय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यालय को भेजा गया। लोकसभा चुनावों में सांसद अनुराग ठाकुर को एक रिकॉर्ड बढ़त हमीरपुर जिले से मिली है। जिसके लिए हमीरपुर जिला के समस्त मतदाताओं का धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के हमीरपुर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन
इससे जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा की गई। समारोह के दृष्टिगत विभिन्न पदाधिकारियों को कमेटियां बनाकर समारोह को अति उत्कृष्ट एवं भव्य बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। अनुराग का जिले की सीमा पर नादौन के ब्यास पुल पर नादौन भाजपा मंडल एवं जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की ओर से शाम 4 बजे भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके उपरांत नादौन के रेस्ट हाउस में स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय मंत्री के अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया है। शाम 5 बजे हमीरपुर के गांधी चौक पर भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह रखा गया है।
भाजपा प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह सोहारु, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, भाजयुमो जिला महामंत्री अजय रिंटू, शहरी इकाई अध्यक्ष संदीप भारद्वाज एवं विधि प्रकोष्ठ के अनिल जसवाल आदि को विभिन्न जिम्मेवारी सौंपी गई। गांधी चौक पर समारोह के बाद अनुराग समीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
शनिवार सुबह 9:45 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री कुलदेवी माता अवाहदेवी के मंदिर में शीश नवाने के बाद धर्मपुर के चौलथरा में आयोजित स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे।