फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minister of State for External Affairs VK Singh on modi govt in shimla

मोदी सरकार की हर योजना से लोगों को फायदा: वीके सिंह

Mon, 18 Feb 2019 05:25 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 18 Feb 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for External Affairs VK Singh on modi govt in shimla

मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में विपक्ष की ओर से बनाए गए बेरोजगारी के मुद्दे को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया। सोमवार को होटल कांबरमेयर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हर योजना ने किसी न किसी को लाभ पहुंचाया।

विज्ञापन


जाति, क्षेत्र, धर्म के बजाय सबके हित का ध्यान रखते हुए योजनाएं बनाईं और लागू की गईं। नौकरियों में संगठित व असंगठित दो तरह के क्षेत्र हैं। सरकारी नौकरियों का हिस्सा इसमें सिर्फ दस प्रतिशत है।
विज्ञापन


अगर ईएसआई और पीएफ के आंकड़ों को देखें तो पता चलेगा कि रोजगार के कितने अवसर मोदी सरकार ने दिए। कहा कि पिछले सालों में पांच करोड़ गाड़ियां बनीं। उनमें अगर दो करोड़ भी निजी क्षेत्र में इस्तेमाल हो रही हैं तो यह साफ है कि दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के हर वर्ग को जोड़ना चाहते हैं पीएम

Minister of State for External Affairs VK Singh on modi govt in shimla
 मुद्रा लोन जैसी स्कीमों के जरिये जिन लोगों ने उद्योग या निजी व्यवसाय शुरू किया, उससे भी रोजगार मिला। गरीबी हटाओ के नारे के बजाय मोदी सरकार ने गरीब व किसानों के कल्याण को काम किया। यही कारण है कि गरीबों और किसानों के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की।

योजनाओं को पूरी तरह लागू करने में समय लग रहा है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि जब हमें किसी चीज की आदत हो जाए तो नई चीज को स्वीकारने में समय लगता है।

कहा कि जब पीएम मोदी 2022 में न्यू इंडिया की बात करते हैं तो उसके निर्माण के काम में वह उसमें समाज के हर वर्ग को जोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि भाजपा ने भारत के मन की बात मोदी के साथ कैंपेन शुरू किया है।

इन सुझावों को इकट्ठा करने के लिए देशभर में जगह जगह बॉक्स लगाए जा रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश के पूर्व व वर्तमान कर्मचारी वर्ग के नेताओं के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed