{"_id":"623c891442b17673803ecb47","slug":"minister-bikram-singh-said-that-aam-aadmi-party-s-feet-which-do-not-last-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: मंत्री बिक्रम सिंह बोले-हिमाचल में नहीं टिकने वाले आम आदमी पार्टी के पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: मंत्री बिक्रम सिंह बोले-हिमाचल में नहीं टिकने वाले आम आदमी पार्टी के पैर
Thu, 24 Mar 2022 08:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Mar 2022 08:37 PM IST
सार
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी के पैर नहीं टिकने वाले हैं। भाजपा से कोई भी नेता आप में नहीं जा रहा है। कांग्रेस में ही भगदड़ मची है।
विज्ञापन
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी के पैर नहीं टिकने वाले हैं। भाजपा से कोई भी नेता आप में नहीं जा रहा है। कांग्रेस में ही भगदड़ मची है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली बुलाकर उन्हें कार्यकर्ताओं को आप में जाने से रोकने का पाठ पढ़ाया है। अरविंद केजरीवाल मंडी आएं या फिर धर्मशाला में अपनी रैली करें, इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन
जिला परिषद सरबजीत सहित पांच लोग आप में शामिल
वहीं प्रदेश के छह अहम चेहरों ने गुरुवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा जिला परिषद सरबजीत कौर, गगरेट विधानसभा से मौजूदा जिला परिषद रजनी बाला, प्रदेश कांग्रेस में मौजूदा सचिव कर्ण शर्मा, दून विधानसभा से डॉ. अंशु शर्मा व दून विधानसभा के गांव मलकुमाजरा से पूर्व उप प्रधान गुरदयाल सिंह और डॉ. अरुण कुमार शामिल हैं। इन्होंने वरिष्ठ नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन