फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   minimum Support price increased: Kinnow-orange will be sold for eight and a half rupees a kg, the department has opened 50 purchase centers

न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा: साढ़े आठ रुपये किलो बिकेगा किन्नू-संतरा, विभाग ने खोले 50 खरीद केंद्र

Sat, 04 Dec 2021 10:54 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Dec 2021 10:54 AM IST
सार

उद्यान विभाग ने नींबू प्रजाति के फलों को खरीदने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी किए है। विभाग की ओर से जारी किए गए समर्थन मूल्य के अनुसार बी ग्रेड का संतरा, माल्टा व किन्नू के किसानों-बागबानों को साढ़े आठ रुपये दिए जाएंगे, जबकि सी ग्रेड में इन्हीं फलों के आठ रुपये विभाग किसानों को भुगतान करेगा। 

विज्ञापन
minimum Support price increased: Kinnow-orange will be sold for eight and a half rupees a kg, the department has opened 50 purchase centers
संतरा

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किसानों-बागवानों से साढ़े आठ रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बी ग्रेड का संतरा, किन्नू और माल्टा उद्यान विभाग खरीदेगा। विभाग ने पिछले वर्ष के मुकाबले एक रुपये का रेट बढ़ाया है। विभाग ने प्रदेश भर में 54 खरीद केंद्र बनाए हैं। सबसे अधिक 21 खरीद केंद्र कांगड़ा में बनाए गए हैं। मंडी जिले में 13 केंद्रों का गठन किया गया है। उद्यान विभाग ने नींबू प्रजाति के फलों को खरीदने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी किए है। विभाग की ओर से जारी किए गए समर्थन मूल्य के अनुसार बी ग्रेड का संतरा, माल्टा व किन्नू के किसानों-बागबानों को साढ़े आठ रुपये दिए जाएंगे, जबकि सी ग्रेड में इन्हीं फलों के आठ रुपये विभाग किसानों को भुगतान करेगा। वहीं किसी भी श्रेणी के गलगल के सात रुपये किसानों को दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

किस जिले में कितने केंद्रों का किया गठन

उद्यान विभाग ने नींबू प्रजाति के इन फलों की खरीद के लिए कांगड़ा में सबसे अधिक 21 खरीद केंद्रों का गठन किया है, जिनमें से 11 केंद्र एचपीएमसी और 10 केंद्र हिमफेड खोलेगा। मंडी में एचपीएमसी 13 केंद्र खोलेगा। इसके अलावा  ऊना में पांच, हमीरपुर में पांच, बिलासपुर में पांच सिरमौर और सोलन में दो-दो, जबकि कुल्लू जिले में एक खरीद केंद्र खोल गया है। नींबू प्रजाति के फलों की खरीद के लिए जिला भर में खरीद केंद्र खोले गए हैं। इस दौरान एचपीएमसी और हिमफेड के जरिये केंद्र खोले गए हैं, ताकि किसानों-बागबानों को अपने नींबू प्रजाति के फलों को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। किसान-बागबान इस फलों को 15 फरवरी 2022 कर केंद्रों में बेच सकते हैं - डॉ कमलशील नेगी, डिप्टी डायरेक्टर, उद्यान विभाग कांगड़ा।

विज्ञापन

कहां-कहां बनाए गए हैं केंद्र

कांगड़ा- बैजनाथ, भोग्रवां, बनखंडी, भेडू महादेव, ढलियारा, डाडासीबा, इंदपुर, जाच्छ, ज्वालामुखी, जवाली, कंदरोड़ी, खुंडियां, कसबा कोटला, लंज, लंबागांव, नगरोटा बगवां, नगरोटा सूरियां, पंचरुखी, परागपुर, रानीताल, शाहपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी- बरयारा, चैलचौक, धर्मपुर, जड़ोल, जोगिंद्रनगर, कोटली, नलसर, रिवालसर, सरकाघाट, शौलीखड्ड, सुराड़ी, तलीयार, समराहन।

ऊना- अरब, बंगाणा, गगरेट, सलोह, ऊना।

हमीरपुर- भीजड़ी, हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर, तरक्वाड़ी।

बिलासपुर- बरोहा, कलोल, नीलहारी, नीहाल, स्वारघाट।

सिरमौर- बगथान, ढोलाकौन।

सोलन- नालाघड़, परवाणू।

कुल्लू- लूहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed