फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Millions of students are yet to get scholarships for 2017-18

छात्रवृत्ति घोटाला: हिमाचल में सवा लाख विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप रुकी

Thu, 20 Dec 2018 10:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Dec 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Millions of students are yet to get scholarships for 2017-18

बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले की जांच की आंच बच्चों की छात्रवृत्ति पर भी पड़ने लगी है। करीब ढाई सौ करोड़ के इस घोटाले के उजागर होने के बाद हिमाचल के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे अनुसूचित जाति वर्ग के एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति रुक गई है।

विज्ञापन


2017-18 की छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों को नहीं मिल सकी है। प्रदेश सरकार की मानें तो शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति के लिए फूलप्रूफ सिस्टम बनाने के लिए कहा गया है। इस के बाद ही राशि जारी होगी।
विज्ञापन


उधर, उच्च शिक्षा निदेशालय ने छात्रवृत्ति जारी करने की मांग कर रहे एक छात्र संगठन को लिखे पत्र में कहा है- चूंकि, अभी केंद्र सरकार से उन्हें बजट नहीं मिला है, इसके  चलते वर्ष 2017-18 की छात्रवृत्ति लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न छात्र संगठन लगातार राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री तक छात्रवृत्ति जारी करने की मांग कर रहे हैं। धर्मशाला में हुए विधानसभा के शीत सत्र के दौरान विपक्ष की ओर से छात्रवृत्ति न मिलने का मुद्दा उठाने पर सरकार की ओर से गोलमोल जवाब ही दिया गया था।

न केंद्र ने बजट भेजा न प्रदेश सरकार ने मांगा

Millions of students are yet to get scholarships for 2017-18

नाम न छापने की शर्त पर सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर साल प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से मिली राशि का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट देना पड़ता है। पिछले दो साल का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा ही नहीं है।

ऐसे में केंद्र ने भी बजट रोक दिया है। छात्रवृत्ति घोटाले के सामने आने के बाद केंद्र न तो प्रदेश सरकार को बजट दे रहा है और न ही प्रदेश सरकार ने केंद्र से इस मामले को उठाया है। ऐसे में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है।

स्कॉलरशिप की राशि पात्र विद्यार्थियों के खाते में सीधे डाली जाती है। संस्थानों से कहा गया है कि इसके लिए फूलप्रूफ व्यवस्था की जाए, ताकि पहले की तरह कोई गड़बड़ी न हो। इसके बारे में संस्थानों को कें द्र और राज्य सरकार को पहले संतुष्ट करना होगा। इसके बाद ही स्कालरशिप जारी होगी। - डॉ. अरुण कुमार शर्मा, शिक्षा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed