फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Millions of farmers of Himachal will get Musabi sitting at home

हिमाचल के लाखों किसानों को घर बैठे मिलेगी मुसाबी, राजस्व विभाग ने दी बड़ी सौगात

Thu, 26 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Millions of farmers of Himachal will get Musabi sitting at home

हिमाचल के लाखों किसानों के लिए सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राजस्व विभाग ने मुसाबी को ऑनलाइन कर दिया है। इससे किसान अब घर बैठे ऑनलाइन मुसाबी हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन


इसके साथ पूरे मोहाल की नकल जमाबंदी और ततीमा की कापी भी साथ मिलेगी।राजस्व विभाग की वेबसाइट himachalpradesh.nic.in/revenue पर यह सुविधा उपलब्ध है।

यह सुविधा मिलने से किसानों को अब पटवारखाने, एसडीएम कार्यालय, सुगम और लोकमित्र केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुसाबी पर भू-अभिलेख निदेशक पर डिजिटल हस्ताक्षर होंगे और यह आईटी एक्ट से मान्य है। 
विज्ञापन


हिमाचल के किसानों को अब एक क्लिक पर ऑनलाइन मुसाबी प्राप्त होगी। राजस्व विभाग ने सूबे के नौ जिलों के करीब 17 हजार 14 गांवों का राजस्व रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुसाबी लेने के लिए पटवार सर्कल के काटने पड़ते थे चक्कर

चंबा के करीब 1592, मंडी के 3367, हमीरपुर के 1778, लाहौल-स्पीति के 521, किन्नौर के 657, कुल्लू के 479, ऊना के 850 और शिमला के 4026 और गांवों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी हैं।

जिला सोलन के करीब 2567 गांवों का राजस्व रिकॉर्ड 90 प्रतिशत कार्य ऑनलाइन कर दिया है। दिसंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा है।  डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के वरिष्ठ प्रोग्रामर पंकज मिश्रा ने कहा कि इससे किसान अब घर बैठे ऑनलाइन मुसाबी हासिल कर सकेंगे।

किसानों को मुसाबी लेने के लिए अभी तक पटवार सर्कल के चक्कर काटने पड़ते थे। इसके बाद पटवारी को राजस्व रिकॉर्ड रूम से मुसाबी को निकालते थे और इसे मैन्युअल तरीके से बनाते थे। इस पूरी प्रक्रिया में कई बार काफी दिन लग जाते थे।

गांव का नक्शा भी मिलेगा
किसानों की भूमि के विवरण के अलावा पूरे गांवों का नक्शा भी ऑनलाइन प्राप्त होगा। इसके अलावा गांवों से जुड़े अन्य गांव की डिटेल भी हासिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed