सस्ते राशन की दुकानों में मिलेंगी मिल्कफेड की मिठाइयां, ये होंगे दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों में मिलावट से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने सस्ते राशन की दुकानों में हिमफेड की मिठाइयां उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। दिवाली पर शुद्ध और देसी घी से बनी मिठाइयों के लिए इस बार आपको बाजारों में भटकना नहीं पड़ेगा। सूबे में 5000 से अधिक सस्ते राशन की सरकारी दुकानों में मिल्कफेड की मिठाइयां और देसी घी मिलेगा।
पहली बार प्रदेश के सरकारी उपक्रम मिल्कफेड ने राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के साथ करार किया है। सरकारी डिपुओं में मिल्कफेड की मिठाइयां 160 से लेकर 340 रुपये में 400 ग्राम की पैकिंग में मिलेंगी। इसके अलावा लड्डू की एक किलो की पैकिंग 200 रुपये और अंगूरी पेठा, रसगुल्ला और गुलाब जामुन के टिन के डिब्बे में एक किलो की पैकिंग 200 रुपये में मिलेगी।
एक किलो हिम घी 500 रुपये में मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. एसएस गुलेरिया ने बताया कि इस बार त्योहारी सीजन के दौरान राशन डिपुओं में मिल्कफेड की मिठाइयां बेची जाएंगी। मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक घनश्याम चंद ने बताया कि निगम के साथ करार हो गया है। मिल्कफेड की मिठाइयां बिना मिलावट और बेहतरीन क्वालिटी की मानी जाती हैं।
ये होंगे दाम
मिठाई दाम (रुपये)
पिन्नी 200
पंजीरी 200
मिल्क केक 180
पेड़ा 190
बीकानेरी बर्फी 190
डोडा बर्फी 190
सोन पापड़ी 190
नारियल बर्फी 190
रोस्टिड चना बर्फी 160
काजू बर्फी 340
यह मिठाइयां 400 ग्राम पैकिंग में मिलेंगी।