फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Milind Soman said First apply 20-20 pushups, then only I will meet

Chamba News: अभिनेता मिलिंद सोमन ने दिए स्वस्थ रहने के टिप्स, बोले-पहले 20-20 पुशअप लगाओ, तभी मिलूंगा

Thu, 05 Jan 2023 08:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Jan 2023 08:27 PM IST
सार

सोमन के चंबा पहुंचने की भनक लगते ही युवा उनसे मिलने के लिए आतुर दिखे। मिलिंद सोमन ने युवाओं को 20-20 पुशअप लगाने के बाद ही मिलने को लेकर आश्वस्त किया। 

विज्ञापन
Milind Soman said First apply 20-20 pushups, then only I will meet
अभिनेता मिलिंद सोमन ने दिए स्वस्थ रहने के टिप्स - फोटो : संवाद

विस्तार

आयरन मैन के नाम से विख्यात सुप्रसिद्ध मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन ने चंबा के लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। सोमन के चंबा पहुंचने की भनक लगते ही युवा उनसे मिलने के लिए आतुर दिखे। मिलिंद सोमन ने युवाओं को 20-20 पुशअप लगाने के बाद ही मिलने को लेकर आश्वस्त किया। सोमन स्वस्थ रहने का संदेश देते हुए एक हजार किलोमीटर साइकिल चलाते हुए धर्मशाला पहुंचे। यहां से दौड़ लगाते हुए पर्यटन स्थल डलहौजी पहुंचे। यहां से चंबा का रुख किया। सोमन तीन दिन तक चंबा के चमीणू में रहे। उन्होंने युवाओं और लोगों को अपने जीवन में कुछ नियमों का कड़ाई से पालन करने की सीख दी। कहा कि सुबह उठने के बाद व्यायाम, योग करना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद हैं। इसे दिनचर्या का एक हिस्सा बनाना है। खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन


तली चीजों का सेवन करने के बजाय पोषणयुक्त आहार लें। साइकिल चलाना भी स्वस्थ रहने के लिए लाभदायक होता है। इसके बाद अभिनेता ने लोगों संग मिलकर चमीणू में चंपा, देवदार सहित अन्य पौधे भी रोपे। अभिनेता ने ट्रायथलॉन, महिलाओं के लिए पिंकथॉन व मैराथॉन सहित अन्य कई प्रकार की गतिविधियों में भाग लेकर लोगों को फिट रहने का संदेश देते रहते हैं। युवाओं मुस्कान, सूरज, ज्योति, मगनदीप तथा तुषार ने कहा कि उन्हें मिलिंद सोमन से मिलकर काफी अच्छा लगा। होलिस्टिक हिमालया एफपीसी लिमिटेड भटोली सलूणी की ओर से मोहम्मद रियाज ने मिलिंद सोमन व उनके परिवार को चंबा के पारंपरिक व्यंजन खिलाए। साथ ही इनके स्वास्थ्य लाभ भी बताए। नॉट ऑन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने कहा कि मिलिंद सोमन सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर योगदान देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed