{"_id":"5ff1ee2d8ebc3e08bc1985d5","slug":"migratory-birds-death-in-pong-lake-alert-in-dehra-jawali-fatehpur-due-to-fear-of-bird-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू की आशंका के चलते देहरा, जवाली, फतेहपुर में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू की आशंका के चलते देहरा, जवाली, फतेहपुर में अलर्ट
Mon, 04 Jan 2021 11:07 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
पौंग झील में 1200 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है।
- फोटो : अमर उजाला
पौंग झील क्षेत्र में रहस्यमय ढंग से करीब 1200 प्रवासी पक्षियों के मृत पाए जाने के बाद डीसी कांगड़ा ने फतेहपुर, जवाली और देहरा के एसडीएम को अलर्ट कर दिया है। बर्ड फ्लू फैलने की आशंका के चलते डीसी कांगड़ा ने सोमवार को फतेहपुर, जवाली और देहरा के एसडीएम के साथ हालात पर काबू पाने को लेकर आपातकालीन बैठक रखी है।
विज्ञापन
इसमें वन्य जीव प्राणी और पशुपालन विभाग के अधिकारी भी भाग लेंगे। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि फतेहपुर, जवाली और देहरा के एसडीएम को अलर्ट कर दिया गया है। अभी तक सिर्फ प्रवासी पक्षियों की ही मौत हुई है। हो सकता है कि इन पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू की वजह से हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी पक्षियों के सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को आ सकती है। इससे पता चलेगा कि आखिर पक्षियों की मौत हुई कैसे। फिलहाल, बर्ड फ्लू की आशंका के चलते हमने एसडीएम को अलर्ट कर दिया है। पौंग झील के किनारे एक किलोमीटर तक के एरिया को मानव गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
झील के आसपास करीब 11 किलोमीटर के एरिया को निगरानी में रखा जा रहा है। सोमवार को एसडीएम के साथ बैठक रखी गई है। उधर, पौंग झील में अभी तक 1177 प्रवासी पक्षियों की मौत की पुष्टि हुई है। बारिश की वजह से रविवार को मृतक पक्षियों की गणना नहीं की जा सकी। उधर, बर्ड फ्लू की आशंका के चलते झील के आसपास के इलाके के लोग नॉनवेज खाने से भी परहेज करने लगे हैं