फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mid Day Meal Workers Protest Rally in himachal on May 30.

सरकार से नाराज हुए मिड डे मील वर्कर्स, 30 को निकालेंगे रोष रैली

Wed, 05 Apr 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Apr 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
Mid Day Meal Workers Protest Rally in himachal on May 30.
- फोटो : File Photo

प्रदेश में न्यूनतम वेतनमान लागू नहीं होने से गुस्साए मिड-डे मील वर्कर्स 30 मई को शिमला में रोष रैली निकालेंगे। मंगलवार को मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (संबंधित सीटू) की राज्य कमेटी की बैठक सीटू कार्यालय में राज्य अध्यक्ष कांता महंत की अध्यक्षता में हुई।

विज्ञापन


यूनियन ने फैसला लिया है कि यदि सरकार मिड-डे मील वर्कर्स के वेतन में बढ़ोतरी नहीं करती है तो विधानसभा चुनाव में सरकार को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। मिड-डे मील वर्कर्स और उनके परिवार चुनाव के दौरान सरकार का विरोध करेंगे।
विज्ञापन


कांता महंत ने बताया कि 30 मई को सीटू के स्थापना दिवस पर शिमला में हजारों मिड-डे मील वर्कर्स मांगों को मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। इसके बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में सरकार पर आरोप लगाया गया कि विधायकों और मंत्रियों का वेतन 45000 से डेढ़ लाख कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मिड-डे मील वर्कर्स के वेतन में 200 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी करना प्रदेश के 24 हजार मिड-डे मील वर्कर्स के साथ अन्याय है। कांता महंत ने कहा कि इससे सरकार का गरीब विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। सरकार मिड-डे मील की मांगों के प्रति पूरी तरह अड़ियल रवैया अपनाए है। सरकार ने बार-बार मिड-डे मील वर्कर्स के वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन दिए, लेकिन लागू नहीं किए।


यूनियन ने मांग की है कि मिड-डे मील को 6000 रुपये न्यूनतम और 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार देश में पहली सरकार है जो मिड डे मील वर्कर्स को सबसे कम वेतन दे रही है। बैठक में हिमी देवी, कमलेश, हेतराम, दुर्गा, महेंद्र सिंह, रत्न, ध्यान चंद काल्टा सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed