फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Memories of former Defense Minister george fernandes linked to this city of Himachal

हिमाचल के इस शहर से जुड़ी हैं पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस की यादें

Wed, 30 Jan 2019 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Jan 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Memories of former Defense Minister george fernandes linked to this city of Himachal

पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमीरपुर जिले से भी जुड़ी हैं। जार्ज फर्नांडिस मई 2002 में जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के तहत आते बाबा बालक नाथ (बीबीएन) महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि  पहुंचे थे।

विज्ञापन


हिमाचल परिवार संस्था की ओर से तिब्बत के मुद्दे पर आयोजित कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया था। इस कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल समेत अन्य नेताओं और संस्था के पदाधिकारियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 1998 से 2004 तक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकारी में जब रक्षा मंत्री थे, तो वर्ष 1998 में पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट और वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था। फर्नांडिस रक्षा मंत्री के अलावा अन्य सरकारों में भी संचार, उद्योग और रेलवे समेत कई अहम पदों पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूमल के सीटफेलो रहे हैं फर्नांडिस

Memories of former Defense Minister george fernandes linked to this city of Himachal

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जार्ज फर्नांडिस लोकसभा में उनके सीट फेलो रहे हैं। वर्ष 1989 में प्रेम कुमार धूमल जब हमीरपुर सीट से सांसद चुने गए तो तत्कालीन रेलमंत्री जार्ज फर्नांडिस की पहली बार मुलाकात हुई। धूमल ने फर्नांडिस से ऊना-नंगल रेललाइन शुरू करने की मांग रखी।

इसके बाद 11 जनवरी 1991 को पहली बार ट्रेन ऊना पहुंची। 10वीं लोकसभा में जब धूमल हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद थे तो संसद में फर्नांडिस की सीट 443 नंबर, जबकि धूमल की सीट नंबर 444 थी।

वर्ष 1998-98 में कांगड़ा जिला के बैजनाथ सीट पर उपचुनाव के दौरान फर्नांडिस शिमला आए और धूमल के साथ सुबह का नाश्ता किया। धूमल ने कहा कि फर्नांडिस संसद में सबसे विद्वान सांसद थे और हर वक्त किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार रहते थे।

फर्नांडिस और लालकृष्ण आडवाणी के बीच मित्रता किसी से छुपी नहीं। अलग-अलग दल होने के बावजूद दोनों के बीच काफी प्रेमभाव था। धूमल ने कहा कि धर्मशाला और चकमोह में तिब्बत पार्लियामेंट कार्यक्रम में उनके साथ बिताया हर पल आज भी उन्हें याद है। धूमल ने जार्ज फर्नांडिस के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने फर्नांडिस के निधन पर जताया शोक

Memories of former Defense Minister george fernandes linked to this city of Himachal

राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व रक्षा मंत्री और प्रखर समाजवादी जार्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि जार्ज फर्नांडिस का पूरा जीवन गरीब और वंचित लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा।

वह एक दूरदर्शी नेता थे। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि जार्ज फर्नांडिस अपने समय के प्रखर ट्रेड यूनियन नेता, निडर, बेबाक और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने आपातकाल का जोरदार विरोध किया था और वह अपनी सादगी और सरलता के लिए जाने जाते थे।

उनके रेल व रक्षा मंत्री के रूप में किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed