{"_id":"67bc5fb481bae889cc0240b5","slug":"mehak-in-slogan-writing-and-shavi-first-in-speech-competition-shimla-news-c-19-sml1001-491887-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नारा लेखन में महक और \nभाषण स्पर्धा में शैवी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नारा लेखन में महक और भाषण स्पर्धा में शैवी प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकला स्पर्धा में साक्षी रहीं अव्वल
नशा मुक्ति दिवस उत्साह कोहबाग स्कूल में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोहबाग में सोमवार को नशा मुक्ति दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस मौके पर आयोजित नारा लेखन में महक प्रथम, चारवी दूसरे और आशिमा तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, आशिमा को दूसरे और मनप्रीत तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में शैवी जसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रधानाचार्य राजेंद्र चौहान ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नोडल अधिकारी अजय कुमार ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का धन्यवाद किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ और उन्होंने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।