फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Medical officers postponed the strike for four days, will provide services by putting black bills

मेडिकल अफसरों ने चार दिन तक टाली हड़ताल, काले बिले लगाकर देंगे सेवाएं

Fri, 02 Jul 2021 09:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Jul 2021 09:54 PM IST
सार

शुक्रवार को एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें हड़ताल को चार दिन के लिए टालने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम बदन ने की। बैठक में सभी जिलों के प्रधान और महासचिव और सदस्यों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Medical officers postponed the strike for four days, will provide services by putting black bills
डॉक्टर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने चार दिन के लिए हड़ताल टाल दी है। इस दौरान काले बिल्ले लगाकर सेवाएं दी जाएंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया है। डॉक्टर पंजाब वेतन आयोग में प्रैक्टिसिंग अलाउंस 25 से 20 फीसदी करने के विरोध में हड़ताल कर रहे हैं। शुक्रवार को एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें हड़ताल को चार दिन के लिए टालने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम बदन ने की। बैठक में सभी जिलों के प्रधान और महासचिव और सदस्यों ने हिस्सा लिया। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन टांडा की तरफ से डॉ. आरके अबरोल, आरडीए टांडा की तरफ से डॉक्टर अभिमन्यु पटियाल और डॉ. अंकुर, आरडीए मंडी मेडिकल कॉलेज से डॉ. विशाल जम्वाल ने भाग लिया।

विज्ञापन


 प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि पंजाब मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने गठित कमेटी करने के साथ सार बिंदुओं पर विचार-विमर्श करने को कहा है। पंजाब सरकार के आश्वासन पर 3 से 4 दिन के भीतर इन सिफारिशों को ठीक कर दिया जाएगा। इस पर मेडिकल ऑफिसर संघ ने फैसला लिया है कि 4 दिन तक हड़ताल नहीं की जाएगी। केवल काले बिल्ले लगाकर और सुबह गेट मीटिंग की जाएगी।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी डॉक्टरों को मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। संघ ने यहां भी फैसला किया कि जैसे पंजाब में चार दिन के लिए हड़ताल को रोका है, उसी तर्ज पर हिमाचल में भी 4 दिन तक हड़ताल नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed