फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Medical College Hamirpur: For 17 years, doctors put lives in lifeless arms of patient

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर: 17 साल से बेजान बाजू में चिकित्सकों ने डाल दी जान

Tue, 04 Jan 2022 11:41 AM IST
Krishan Singh उमेश कुमार शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jan 2022 11:41 AM IST
सार

महिला के बेजान बाजू में चिकित्सकों ने जान डाल दी। हिमाचल प्रदेश के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हमीरपुर में 17 सालों से लटके हुए निष्क्रिय बाजू को कटवाने के लिए महिला पहुंची तो चिकित्सकों ने यह कारनामा कर दिखाया। 

विज्ञापन
Medical College Hamirpur: For 17 years, doctors put lives in lifeless arms of patient
17 साल से बेजान बाजू में चिकित्सकों ने डाल दी जान - फोटो : संवाद

विस्तार

 17 साल से महिला के बेजान बाजू में चिकित्सकों ने जान डाल दी। हिमाचल प्रदेश के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हमीरपुर में 17 सालों से लटके हुए निष्क्रिय बाजू को कटवाने के लिए महिला पहुंची तो चिकित्सकों ने यह कारनामा कर दिखाया। ऑपरेशन के बाद महिला के बाजू ने काम करना शुरू कर दिया है। मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के एचओडी डॉ. संजय की अगुवाई में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की टीम ने महिला का ऑपरेशन कर बाजू को ठीक किया है। निष्क्रिय बाजू के शरीर के साथ लटके होने के कारण महिला काफी परेशान थी। सत्रह सालों से यह बाजू बोझ था। अवाहदेवी के भुआणा गांव की ब्रह्मी देवी करीब तीन माह पहले मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के हड्डी रोग विभाग में पहुंची और बाजू से तंग आकर इसे कटवाने की बात चिकित्सकों से की। डॉ. संजय ठाकुर ने 65 वर्षीय महिला के बाजू की पूरी जांच की और ऑपरेशन का मन बनाया।

विज्ञापन


हालांकि सत्रह साल पहले भी महिला का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन वह सही नहीं बैठा और बाजू निष्क्रिय होकर लटक गया। इसके बाद महिला ने कई अस्पतालों में बाजू दिखाया, लेकिन बाजू सही नहीं हुआ। अंत में जब बाजू कटवाने के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंची तो चिकित्सकों ने उसके बाजू को ठीक कर उसे और उसके परिवार को खुशियां दी। ऑपरेशन के बाद महिला के बाजू की समय समय पर जांच की गई और इसकी पूरी निगरानी रखी गई।  ऑपरेशन में हड्डी रोग विभाग से एसओडी डॉ. संजय ठाकुर, डॉ. गौरी, डॉ. तरूण और एनेस्थीसिया से डॉ. मंजीत और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। हड्डी रोग विभाग के एचओडी डॉ. संजय ठाकुर ने कहा कि सत्रह सालों से लटके बाजू को कटवाने के इरादे से महिला अस्पताल आई थी। बाजू का सफल ऑपरेशन करने के बाद उसे सही किया गया है। महिला का बाजू अब काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed