फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mc take decision to constructed road in shimla

एमसी के शहर की जनता को तोहफे

Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mc take decision to constructed road in shimla
एमसी की बैठक में नए साल पर शहरवासियों की कई सौगात, रिज पर बनेंगेे सेल्फी प्वाइंट क्रॉसर
विज्ञापन

न्यू शिमला में बनाया जाएगा सामुदायिक केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नए साल की शुरुआत में ही नगर निगम ने शहर के कई वार्डों को बड़ी सौगत दी हैं। मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई नगर निगम की मासिक बैठक में करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। शहर के पंथाघाटी वार्ड में एंबुलेंस रोड बनाया जाएगा।
यहां नेगी हाउस से मनमोहन शर्मा निवास तक बनने वाले इस रोड पर 20.66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। न्यू शिमला वार्ड में शिव मंदिर के पास खाली जमीन पर पार्किंग और सामुदायिक केंद्र बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। स्थानीय पार्षद कुसुमलता ठाकुर के इस प्रस्ताव पर निगम टीम जल्द ही मौके का निरीक्षण कर एस्टिमेट तैयार करेगा। शहर के संजौली वार्ड में कार्टरोड से बॉथवेल तक 12.16 लाख रुपये से सड़क बनाई जाएगी। सांगटी वार्ड के हाउसिंग बोर्ड कालोनी एरिया में 18 लाख से स्लैब कलवर्ट बनाया जाएगा। भरयाल कूड़ा संयंत्र के पास नगर निगम नई सड़क बनाएगा। इस पर 41.68 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

यहां शेड का भी निर्माण किया जाएगा। शहर में तंग सड़क के चलते जिन जगहों पर यातायात जाम लग रहा है, वहां सड़क की डिमार्केशन करवाई जाएगी ताकि अवैध कब्जे हट सके। पार्षद राकेश चौहान ने पंथाघाटी चौक पर जाम का हवाला देते हुए इसकी डिमार्केशन का मामला उठाया था। पूर्व डिप्टी मेयर ने पंथाघाटी समेत शहर की सभी तंग सड़कों की डिमार्केशन करने की बात कही ताकि अवैध कब्जे हट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में यह फैसले भी लिए
रिज मैदान पर बनेंगे सेल्फी प्वाइंट, पर्यटन विभाग करेगा काम
दो गरीब परिवारों को आवास अलॉट करने को मंजूरी
इंजनघर में दक्षिण विहार इलाके में 12.44 लाख से बनेगा रास्ता
ढली में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल को भवन के लिए जमीन की एनओसी दी
शहर में वार्ड नंबर 16 से 34 तक की सड़कों के पैचवर्क को मंजूरी दी गई
निगम में तैनात चार होमगार्ड जवानों को जून तक दी गई एक्सटेंशन
शहर में अन्य विभागों की भूमि एमसी को देने का मामला सरकार को भेजेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed