फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC strat to made BUDget

चुनावी साल में बजट पेश करने के लिए माथापचची

Wed, 19 Jan 2022 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
MC strat to made BUDget
मई-जून में होने हैं शिमला नगर निगम के चुनाव, फरवरी के अंत में पेश किया जाएगा बजट
विज्ञापन

भाजपा शासित नगर निगम का है आखिरी बजट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चुनावी साल में भाजपा शासित नगर निगम अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने की तैयारी में जुट गया है। फरवरी के अंत में नगर निगम का बजट पेश किया जाएगा। चुनाव से ठीक पहले पेश होने वाले इस बजट को कैसे लोक लुभावना बनाया जाए, इस पर माथापच्ची शुरू हो गई है।
महापौर सत्या कौंडल ने नगर निगम प्रशासन को बजट तैयार करने के लिए कह दिया है। प्रशासन ने भी सभी विभागों से कामों का ब्योरा मांगा है। साथ ही नए बजट में क्या नई सुविधाएं दी जा सकती हैं, इस पर सुझाव मांगे जा रहे हैं। मई-जून में नगर निगम के चुनाव होने हैं। ऐसे में यह बजट काफी अहम रहने वाला है। बजट जनता को पसंद आया तो इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। ऐसे में सबकी नजरें भाजपा के आखिरी बजट पर टिकी हैं। हालांकि, कांग्रेस भी बीते चार साल में बजट में की गई ज्यादातर घोषणाएं सिरे न चढ़ने पर भाजपा को निशाने पर लेने के लिए तैयार है। सूत्रों के अनुसार नगर निगम का आखिरी बजट भी शहरवासियों को स्मार्ट सिटी के सपने दिखाने वाला है। स्मार्ट सिटी मिशन और अमृत मिशन दो के तहत करवाए जाने वाले कामों पर यह बजट केंद्रित रह सकता है।
विज्ञापन

जुमला निकली मोनो रेल की घोषणा
महापौर सत्या कौंडल ने बीते साल अपने दूसरे बजट में शहर में मोनो रेल चलाने का सपना दिखाया था। लेकिन बजट भाषण के बाद कभी भी मेयर ने इस पर बैठक नहीं बुलाई। अब कहा जा रहा है कि फिजिबिलिटी न मिलने के कारण यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। इसी तरह पिछले बजट में टेस्ट लैब खोलने का सपना दिखाया था जो अभी तक सिर्फ दावों में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता और पार्षदों के सुझाव पर बनेगा बजट : महापौर
नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल ने कहा कि शहर की जनता क्या नए काम चाहती है, इस पर उनके सुझाव लिए जाएंगे। पार्षदों से भी उनके सुझाव और प्राथमिकताएं ली जाएंगी, उसके आधार पर बजट पेश किया जाएगा। प्रशासन को भी इस बारे में प्रस्ताव तैयार करने को कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed