फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mc strat parking allotment

शहर में बनीं 18 पार्किंग का दोबारा आवंटन करेगा निगम

Thu, 07 Jul 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mc strat parking allotment
800 रुपये मासिक शुल्क देकर बुक करवा सकेंगे पार्किंग स्लॉट
विज्ञापन

412 गाड़ियों को मिलेगी पार्किंग की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के उपनगरों में बनीं 18 पार्किंग का नगर निगम अब नए सिरे से आवंटन करेगा। इनमें 412 गाड़ियों को पार्किंग की सुविधा मिलनी है। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर कॉल कर लिए हैं। इसी माह के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदारों को पार्किंग का आवंटन हो जाएगा।
इनमें से ज्यादातर पार्किंग ठेकेदार ही चला रहे थे। अब इनके टेंडर की अवधि पूरी हो चुकी है। ऐसे में नए ठेकेदार के लिए टेंडर कॉल किए हैं। निगम की यह पार्किंग अगले दो साल के लिए ठेके पर दी जानी है। कुछेक नई पार्किंग भी ठेके पर दी जाएंगी। इनकी पहली बार लोगों को पार्किंग की सुविधा दी जानी है।
विज्ञापन

निगम प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में भी ठेकेदार के जरिये ही इन पार्किंग का संचालन जारी रखा जाना है। इस महीने टेंडर प्रक्रिया पूर कर नगर निगम इन सभी पार्किंग को ठेके पर दे देगा। इसके बाद स्थानीय लोग ठेकेदार के पास नगर निगम की ओर से तय 800 रुपये मासिक शुल्क देकर अपना पार्किंग स्लॉट बुक करवा सकते हैं। अभी तक भी इन पार्किंग में ज्यादातर लोगों ने छह माह या एक साल का एकसाथ शुल्क देकर अपना पार्किंग स्लॉट बुक करवाया था। अब टेंडर खत्म होने के साथ ही इनकी बुकिंग भी खत्म हो जाएगी। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त बीआर शर्मा का कहना है कि 18 पार्किंग का टेंडर कॉल किया गया है। जल्द ही इनका आवंटन पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इन पार्किंग का होना है आवंटन
पार्किंग एवं वार्ड पार्किंग क्षमता
हाउसिंग बोर्ड कालोनी संजौली 5
स्टोक्स प्लेस बैनमोर 14
एमसी पार्किंग, कच्चीघाटी 20
रोडसाइड पार्किंग, टुटीकंडी 15
फोरेस्ट एरिया, खलीनी 44
ढींगूधार, संजौली 40
पीके कोल कंपनी, खलीनी 12
एमसी पार्किंग, विकासनगर 12
कालीमाता मंदिर विकासनगर 10
मंदिर बैकसाइड, विकासनगर 42
ढिंगरा इस्टेट, बालूगंज 19
नामी हाउस, कच्चीघाटील 40
एमसी पार्किंग कच्चीघाटी 20
नवबहार, सांगटी 42
स्नो व्यू ताराहॉल 18
मार्निंग व्यू कैथू 34
फागली क्लब, नाभा 14
स्टील पार्किंग, लोअर ढली 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed