फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MC Solan Election: Apart from the independent councilor, no other councilor arrived, the election of Mayor-Dep

MC Solan Election: निर्दलीय को छोड़ नहीं पहुंचा कोई और पार्षद, मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव टला

Mon, 04 Dec 2023 08:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Dec 2023 08:44 PM IST
सार

सोमवार को चुनाव अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव समेत नगर निगम के अधिकारी दोपहर 12:00 नगर निगम सभागार में पहुंच गए। दोपहर बाद 3:30 बजे तक वह पार्षदों का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
MC Solan Election: Apart from the independent councilor, no other councilor arrived, the election of Mayor-Dep
निर्दलीय पार्षद मनीष - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर निगम सोलन में कोरम पूरा नहीं होने के कारण महापौर और उपमहापौर का चुनाव नहीं हो पाया। अब दोबारा 7 दिसंबर को चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। उस दिन कोरम पूरा न भी हुआ तो भी चुनाव प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। सोमवार को चुनाव अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव समेत नगर निगम के अधिकारी दोपहर 12:00 नगर निगम सभागार में पहुंच गए। दोपहर बाद 3:30 बजे तक वह पार्षदों का इंतजार करते रहे। चुनाव करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मतदान कक्ष और मतपेटी भी सभागार में रख दी गई थी, मगर न तो भाजपा का कोई पार्षद आया और न ही कांग्रेस का।

विज्ञापन


यहां तक कि स्वास्थ्य मंत्री व स्थानीय विधायक कर्नल डॉ, धनीराम शांडिल भी चुनाव प्रक्रिया में नहीं पहुंचे। केवल एक निर्दलीय पार्षद मनीष सोपाल ही पहुंचे। इसके बाद एडीसी ने चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी। दिनभर रही चर्चा, कार्यकर्ता डटे रहेचुनाव के दौरान दिनभर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय के बाहर घूमते रहे। यह सभी भी पार्षदों के आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान दिनभर चुनावी समीकरण भी बाहर बनते रहे। मगर दोपहर बाद तक जब कोई पार्षद नहीं पहुंचा तो सभी वहां से लौट गए।
विज्ञापन


बैठकों का चलता रहा दौरउधर, कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने चुनाव को लेकर बैठकें कीं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री ने सोलन के नए सर्किट हाउस में बैठक बुलाई थी, मगर उसमें केवल एक पार्षद सरकार सिंह ही पहुंचे। अन्य सभी पार्षदों ने बैठक से किनारा किया। वहीं भाजपा भी मंगलवार को चुनाव को लेकर एक और बैठक कर सकती है। हालांकि भाजपा अभी कांग्रेस के प्रत्याशी तय होने का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही वह अपने पत्ते खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव टालने का जताया विरोधवहीं पहले से तय पांच दिसंबर के चुनाव को टालने पर भाजपा ने विरोध जताया। भाजपा के पदाधिकारी मामले में उपायुक्त सोलन से मिले। उन्होंने चुनाव टालने को लेकर भी उपायुक्त के समक्ष सवाल खड़े किए और निर्धारित तिथि पर दोबारा से चुनाव करवाने की मांग उठाई।


भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों के पार्षद चुनाव प्रक्रिया में नहीं आए। ऐसे में अब 7 दिसंबर को दोबारा से चुनाव करवाए जाएंगे। पहले 5 दिसंबर को चुनाव की तिथि तय की गई थी, मगर इसमें समय तय नहीं होने के कारण कुछ पार्षदों ने विरोध जताया। -अजय यादव, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed