फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC shimla purchased new water meters and hand hold machines

बिजली बिल की तर्ज पर अब मौके पर जारी होगा पानी बिल

Tue, 28 Feb 2017 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Feb 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
MC shimla purchased new water meters and hand hold machines

लंबी जद्दोजहद के बाद नगर निगम ने शहर में पानी का बिलिंग सिस्टम सुधारने के लिए नए मीटरों और बिल जारी करने के लिए हैंड होल्ड मशीनों की खरीद प्रक्रिया पूरी कर दी है। नगर निगम ने 24 हजार मल्टी जेड मीटर खरीद हैं, इसके अलावा बिल जारी करने के लिए 25 हैंड होल्ड मशीनें भी खरीदी हैं।

विज्ञापन


नगर निगम पहली अप्रैल से शहर में पानी के मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। पानी के बिल में शहर के लोगों को अब चपत नहीं लगेगी। लोग जितने पानी की खपत करेंगे बिल भी उतना ही चुकाना होगा। नगर निगम अब पानी के फ्लैट बिल जारी नहीं करेगा। नए मीटर लगने के बाद मीटर रीडिंग के आधार पर हैंड होल्ड मशीनों की मदद से बिल जारी होंगे। पहली अप्रैल से शहर में पानी के मीटर बदलने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


मीटर बदलने के बाद बेस लाइन डाटा तैयार करने के लिए रीडिंग दर्ज कर ली जाएगी। बेस लाइन डाटा के आधार पर एक महीने बाद लोगों को पानी के बिल जारी किए जाएंगे। खास बात यह होगी कि नगर निगम पानी के बिल अपने दफ्तर से जारी नहीं करेगा। बिजली बिल की तर्ज पर घर द्वार ही पानी के बिल जारी किए जाएंगे। नगर निगम ने अमृत मिशन के तहत मिली ग्रांट से पानी के मल्टी जेट मीटर और हैंड होल्ड मशीनें खरीदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितना पानी इस्तेमाल करेंगे उतना ही आएगा बिल 
ग्रेटर शिमला वाटर सप्लाई एंड सीवरेज सर्कल के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र गिल ने बताया कि शहर के लोग अब जितना पानी इस्तेमाल करेंगे उन्हें बिल भी उतना ही देना होगा। पानी के 24 हजार नए मीटर और 25 हैंड होल्ड मशीनों की खरीद कर ली गई है। अप्रैल के पहले हफ्ते से शहर में पानी के नए मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

कंपनी करेगी मीटर फिट, दो साल तक मेंटेनेंस भी करेगी
नगर निगम ने पानी के नए मीटरों की खरीद जालंधर की फर्म से की है। जिस कंपनी से मीटर खरीदे गए हैं मीटर फिट करने का जिम्मा भी उसी को सौंपा गया है। इतना ही नहीं अगले दो सालों तक मीटरों की मेंटेनेंस भी कंपनी ही करेगी।

फ्लैट 275 रुपये मासिक बिल जारी करता है निगम
मौजूद समय में नगर निगम घरेलू उपभोक्ताओं को 275 रुपये फ्लैट मासिक पानी के बिल जारी करता है। इसमें 30 फीसदी सीवरेज सेस वसूला जाता है। ऐसे लोग जिनके घर में कम सदस्य हैं और पानी की खपत भी कम होती है उन्हें फ्लैट रेट के कारण पानी बिल के रूप में ज्यादा पैसा चुकाना पड़ रहा है।


आउट सोर्स होगा मीटर रीडिंग का काम
शहर में पानी के 24 हजार नए मीटर लगने के बाद मीटर रीडिंग का काम नगर निगम आउट सोर्स करेगा। वार्ड स्तर पर कर्मियों की तैनाती कर हैंड होल्ड मशीन की मदद से मीटर रीडिंग लेकर मौके पर ही बिल जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed