लाइनों में लगने की जरूरत नहीं, घर बैठकर जमा करें प्रॉपर्टी टैक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हजारों भवन मालिक सोमवार से संपत्ति कर जमा करवा सकेंगे। नगर निगम सोमवार से शहर के साढ़े 26 हजार भवन मालिकों से टैक्स वसूली करने जा रहा है। राहत की बात यह है कि लोग घर बैठे भी संपत्ति कर जमा करवा सकेंगे। इन्हें नगर निगम के कैश काउंटर पर आकर लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैश काउंटर पर इन दिनों पानी बिल के चलते लंबी लाइनें लग रही हैं। ऐसे में शहरवासियों को राहत देने के लिए नगर निगम ने आईटी विभाग की मदद से अपनी वेबसाइट अपडेट कर दी है। लोग mybill.shimlamc.gov.in वेबसाइट पर जाकर टैक्स भर सकते हैं। पहले 15 दिन में टैक्स जमा करने पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी।
कई सालों से टैक्स न चुकाने वालों पर यह छूट लागू नहीं होगी। नगर निगम के कर सचिव सुरेश शर्मा का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए वेबसाइट अपडेट करवा दी है। आयुक्त रोहित जमवाल का कहना है कि लोग घर बैठे भी टैक्स जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर कैश काउंटर की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।
नहीं मिला नोटिस तो भी जमा करवा सकेंगे टैक्स
खास बात यह है कि वेबसाइट में भवन मालिक कभी भी अपना बिल संबंधी स्टेट्स देख सकेंगे। जिन लोगों को निगम से कोई नोटिस नहीं मिला है वे अपना उपभोक्ता पहचान नंबर वेबसाइट पर डालकर खुद ही बिल निकाल सकते हैं। वहीं, पैसे कटने के बावजूद यदि वेबसाइट पर टैक्स जमा नहीं होता है तो ऐसे लोगों को भी निगम तुरंत सुविधा देगा। लोग अपनी बैंक स्टेटमेंट दिखाकर अपना रिकॉर्ड सही कर सकेंगे।
यहां भी जमा करवा सकेंगे टैक्स
शहरवासी नगर निगम के रिज मैदान स्थित पदमदेव कांम्पलेक्स में बने कैश काउंटर पर भी टैक्स जमा करवा सकते हैं। आने वाले दिनों में यदि लाइनें ज्यादा होती है तो निगम कैश काउंटर की संख्या तीन से बढ़ाकर चार कर सकता है। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय स्थित सुगम सुविधा केंद्र, लोकमित्र केंद्र में भी टैक्स की अदायगी कर सकते हैं।