फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC Shimla Mayor Kusum Sadret and BJP leader Pradeep Kashyap in a tug of war

मेयर और भाजपा मंडल अध्यक्ष में विवाद, मंत्री के दरबार पहुंचा मामला

Thu, 20 Dec 2018 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Dec 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
MC Shimla Mayor Kusum Sadret and BJP leader Pradeep Kashyap  in a tug of war

नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट और भाजपा शहरी मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कश्यप के बीच अनाडेल में सड़क का काम करवाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसकी शिकायत मंत्री तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर रात तक मेयर पक्ष के लोगों की मंत्री के साथ इस विवाद पर लंबी मंत्रणा चलती रही। हालांकि, पार्टी के नेता अभी इस विवाद को सामने नहीं आने दे रहे। लेकिन आने वाले दिनों में इस पर घमासान मच सकता है। 
विज्ञापन


शहरी मंडल अध्यक्ष पर आरोप लगे हैं कि वह मेयर के वार्ड में काम नहीं होने दे रहे। बुधवार को मेयर के अनाडेल वार्ड के गवाही गांव के कुछ लोग भी महापौर कार्यालय पहुंचे। कहा कि गवाही गांव के लिए सड़क की मरम्मत का जो काम चल रहा है, उसमें पूर्व पार्षद अड़ंगा लगा रहे हैं। काम को लेकर बार-बार वन विभाग में शिकायतें की जा रही हैं। यह रोड पूर्व डिप्टी मेयर हरीश जनारथा के समय बनना शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजकल इसकी मरम्मत का काम चला था, जिसे रोका जा रहा है। सड़क सुविधा न होने से गवाही लोग एंबुलेंस सेवा से भी वंचित है। लोगों की शिकायत सुनने के बाद महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि यदि ऐसा है तो जल्द ही मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप से इस बारे में बात की जाएगी।

मेरा कोई लेना-देना नहीं

MC Shimla Mayor Kusum Sadret and BJP leader Pradeep Kashyap  in a tug of war

मेरे ऊपर लगे आरोप गलत है। मैंने कभी किसी काम नहीं रोका। कहा कि जिस रोड के काम रोकने की बात हो रही है, वह काफी पहले बन चुका है। मेरे महापौर से भी कोई मतभेद नहीं है, जिन लोगों ने चुनाव में खुलेआम कांग्रेस के साथ काम किया, वही अब मुझे और पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। - प्रदीप कश्यप, अध्यक्ष शिमला भाजपा मंडल

गवाही गांव के लोग मुझसे मिलने दफ्तर आए थे। इनका कहना है कि उनके काम रोके जा रहे हैं। इस बारे में शिमला भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप से बात करूंगी। - कुसुम सदरेट, नगर निगम महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed