{"_id":"594687834f1c1b65608b463a","slug":"mc-shimla-mayor-candidates-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगमः भाजपा के ये तीन पार्षद भी होंगे मेयर पद की दौड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगमः भाजपा के ये तीन पार्षद भी होंगे मेयर पद की दौड़ में
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शिमला का नया मेयर बनने की दौड़ में खलीनी से पार्षद पूर्ण मल, फागली से जगजीत सिंह बग्गा और कृष्णानगर से बिट्टू पाना भी शामिल हो गए हैं। भाजपा की ओर से पहले अनाडेल से जीती कुसुम सदरेट अकेले मेयर पद की दावेदार थी।
विज्ञापन
मेयर का पद महिलाओं के लिए ही आरक्षित नहीं होने की स्थिति में अनुसूचित जाति के अन्य पार्षदों ने भी अब मेयर बनने के लिए लॉबिंग शुरू कर दी है। इस बदले समीकरण से भाजपा में गुटबाजी बढ़ गई है। भाजपा के लिए अब आम सहमति से मेयर तय करने की राह आसान नहीं है।
विज्ञापन
निगम चुनाव के दौरान भाजपा ने अनाडेल, नाभा और विकासनगर में मेयर का कार्ड खेलकर अपने समर्थित प्रत्याशियों को जीताने की मतदाताओं से अपील की थी। अनाडेल में हुई जनसभा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने घोषणा कर कुसुम सदरेट को नगर निगम का नया मेयर तक बताया था।
विज्ञापन
इसी तरह से विकासनगर और नाभा में भी पार्टी के समर्थकों ने प्रचार किया था। कुसुम सदरेट के चुनाव जीतने के बाद भी भाजपा समर्थकों ने शहर का मेयर कैसा हो, कुसुम सदरेट जैसा हो की नारेबाजी की थी। लेकिन चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समीकरण बदल गए हैं। अब अनुसूचित जाति के जीतकर आए अन्य प्रत्याशी भी मेयर पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं।
भाजपा से संबंधित अनुसूचित जाति के तीनों पुरुष पार्षद पूर्ण मल, जगजीत सिंह बग्गा और बिट्टू पाना पहली बार नगर निगम में जीत कर पहुंचे हैं। ऐसे में अब पार्टी के लिए मेयर चुनने के लिए खूब माथापच्ची करनी पड़ रही है। बहरहाल, सोमवार को दोपहर बाद ही भाजपा के मेयर के दावेदार को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
कांग्रेस से सिमी नंदा और रचना ही दावेदार
शिमला। मेयर बनाने के लिए भाजपा में बेशक घमासान मच गया है लेकिन कांग्रेस में स्थिति स्पष्ट है। कांग्रेस के सिर्फ दो अनुसूचित जाति के पार्षद जीते हैं। कांग्रेस द्वारा नगर निगम में बहुमत प्राप्त करने की स्थिति में नाभा से सिमी नंदा और विकासनगर से रचना के बीच मुकाबला होगा। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अन्य चार वार्डों से कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर सका है।