{"_id":"59c004c74f1c1bac688b5334","slug":"mc-shimla-annual-general-meeting-saheb-society-workers-strike-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"MC SHIMLA: घरों से अभी नहीं उठेगा कूड़ा, हड़ताल वापस लेने को तैयार नहीं सैहब कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MC SHIMLA: घरों से अभी नहीं उठेगा कूड़ा, हड़ताल वापस लेने को तैयार नहीं सैहब कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के आश्वासन के बाद भी सफाई कर्मियों की हड़ताल नहीं टूट पाई है। सोमवार को नगर निगम सैहब सोसायटी की एजीएम में सफाई कर्मियों को 10 फीसदी वेतन वृद्धि और पॉलिसी बनाकर हर साल 10 फीसदी सेलरी बढ़ाने का आश्वासन दिया लेकिन सफाई कर्मी एकमुश्त 20 फीसदी वेतन बढ़ोतरी पर अड़े रहे।
विज्ञापन
सोमवार को नगर निगम सैहब सोसायटी की एजीएम में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने शिरकत की। निगम आयुक्त जीसी नेगी ने बैठक के एजेंडे और सैहब सोसायटी की वित्तीय स्थिति को लेकर सदस्यों को अवगत करवाया। चर्चा के दौरान समरहिल वार्ड से निगम पार्षद शैली शर्मा ने कहा कि सफाई व्यवस्था निगम की मूल जिम्मेवारी है।
विज्ञापन
सैहब सोसायटी के गठन के पीछे भी शहर को साफ सुथरा रखने का उद्देश्य था, इसलिए निगम को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि समरहिल वार्ड में सैहब कर्मी नौ नौ घंटे काम करते हैं। बैनमोर वार्ड की पार्षद किमी सूद ने कहा कि सैहब कर्मी दिन में दो से तीन घंटे काम करते हैं इस लिए बार बार वेतन वृद्धि की जगह कोई अन्य स्थायी समाधान ढूंढा जाना चाहिए।
विज्ञापन
कृष्णानगर वार्ड से पार्षद बिट्टूने कहा कि सफाई कर्मी कितने घंटे काम करते हैं इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि यह लोग किन परिस्थितियों में काम करते हैं। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम की ओर से रेन कोट दिए गए है लेकिन सफाई कर्मी उन्हें नहीं पहनते। निगम के कुछ पार्षदों ने सैहब कर्मियों पर ब्लैकमेलिंग करने का भी आरोप लगाया।
हर साल बढ़ेगा दस फीसदी वेतन: सुधीर
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मियों को दस फीसदी वेतन वृद्धि देकर प्रत्येक वित्त वर्ष में दस फीसदी वेतन बढ़ाया जा सकता है। सफाई कर्मियों की मांगों और शहर के लोगों की सुविधा के मद्देनजर नगर निगम को पालिसी तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
पूरा शहर गंदा है और बैठक में हो रही राजनीति: सुभाष
सैहब सोसायटी के 2012 से सदस्य नवबहार के रहने वाले डॉ. सुभाष गुप्ता ने कहा कि डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश में पहली बार शिमला में लागू की गई थी, चंडीगढ़ में भी योजना बाद में लागू हुई।
शहर में साफ सफाई का काम चलाने के लिए यह व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब यह यह सोसायटी अपने उद्देश्य से भटक गई है। पूरा शहर गंदा हो गया है और सैहब की बैठक में कोरी राजनीति हो रही है।
मंत्री जी, 19 की मौत, 25 को पीलिया है
सैहब सोसायटी के अध्यक्ष जसवंत सिंह और संगठन सचिव विजय कुमार ने कहा कि अब तक 19 सैहब कर्मियों की मौत हो चुकी है। इस समय भी 25 लोग पीलिया से पीड़ित हैं। हमें न तो कोई हर्जाना मिला न इलाज के लिए नगर निगम ने कोई पैसा दिया।
हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम भी बार बार हाथ नहीं फैलाना चाहते लेकिन परिवार तो हमें भी पालना है। सफाई कर्मियों ने कहा कि निगम की ओर से दिए गए रेन कोट एक ही दिन में फट गए।
सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर के लोगों को कलेक्शन सेंटरों तक कूड़ा पहुंचाने में दिक्कत पेश न आए इसकी मॉनीटरिंग के लिए नगर निगम ने नोडल अफसरों की तैनाती की है।
वार्ड नोडल अफसर मोबाइल नंबर
भराड़ी राकेश कुमार 8679773967
रुल्दूभट्टा जितेंद्र 9418233114
कैथू सुरेंद्र कुमार 9816588002
अन्नाडेल विवेक धीमान 9459148055
समरहिल विजय कुमार 9459153459
टूटु सोहन लाल 9419090195
मझयाठ हेमराज 9418376919
बालूगंज ईश्वर ठाकुर 9817151277
कच्चीघाटी सक्षम 9459743003
टूटीकंडी परसराम 9418344254
नाभा लेखराज 9318727372
फागली विचित्र सिंह 9418627780
कृष्णानगर प्रवीण जिंटा 8894126752
रामबाजार राम सिंह 9418029908
लोअर बाजार भारत भूषण 9418014593
जाखू प्रेम कुमार 888810728
बैनमोर संजय कुमार 9459753722
इंजनघर एलआर वर्मा 9418016782
संजौली चौक राजेश कुमार 9817222688
अपर ढली मोहन ठाकुर 9418064474
लोअर ढली केशवराम 9418608263
शांति बिहार रजनीश 9418038021
भट्ठाकुफर पूर्ण चंद 9418044534
सांगटी शेर सिंह 9418780891
मल्याणा रुबल शर्मा 9418458702
पंथाघाटी पंकज 9418474747
कसुम्पटी रमेश ठाकुर 8679637396
छोटा शिमला नील मणि 9418092015
विकास नगर प्रेम ठाकुर 9418090790
पटियोग मनोज कुमार 9816316754
न्यू शिमला दिनेश 9418062620
खलीनी संजीव गुप्ता 9418486558
कनलोग दिनेश ठाकुर 9816035624