फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC member resigen

नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा पार्षद मीरा ने दिया इस्तीफा

Wed, 23 Feb 2022 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
MC member resigen
तीन साल के भीतर दूसरी बार छोड़ा पद
विज्ञापन

सितंबर 2018 में भी दे दिया था इस्तीफा
माकपा, कांग्रेस और भाजपा से जीत चुकी हैं चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में तीन बार तीन अलग-अलग राजनीतिक दलों से पार्षद का चुनाव जीतने वाली सांगटी पार्षद मीरा शर्मा ने नगर निगम चुनाव से ठीक पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीरा ने नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली और महापौर सत्या कौंडल को इस्तीफा सौंपा है।
अपना पद छोड़ने के पीछे पार्षद ने निजी कारणों का हवाला दिया है। तीन साल के भीतर मीरा ने दूसरी बार पार्षद पद से इस्तीफा दिया। जून 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीती मीरा ने सितंबर 2018 में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त भी पद छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया गया। लेकिन तीन महीने के भीतर हुए उपचुनाव में मीरा फिर मैदान में उतर गई। भाजपा के टिकट पर मीरा ने तीसरी बार पार्षद पद का चुनाव जीता था उस समय कांग्रेस से आई मीरा को टिकट देने पर वार्ड से भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध भी किया था।
विज्ञापन

अब अचानक चुनाव से तीन महीने पहले पार्षद के इस्तीफा देने से नगर निगम में सियासत गरमा गई है। भाजपा के कई पार्षद इस पर सवाल भी उठा रहे हैं। इनका कहना है कि पार्टी नेताओं ने एक ऐसी महिला पार्षद को टिकट दिया, जो अपना कार्यकाल तक पूरा नहीं करना चाहती। मीरा की बजाय भाजपा की किसी दूसरी महिला कार्यकर्ता को टिकट दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार माकपा से जीता था चुनाव
मीरा शर्मा ने पहली बार साल 2007 में माकपा के टिकट पर मल्याणा वार्ड से पार्षद का चुनाव जीता था। 2012 में मीरा कांग्रेस में शामिल हुई लेकिन इस बार चुनाव में जीत नहीं पाई। साल 2017 में मीरा ने कांग्रेस के ही टिकट पर सांगटी से चुनाव जीता। साल 2018 में भाजपा के टिकट से जीत हासिल की। इस्तीफा देने के कारणों का पता करने के लिए मीरा से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि मीरा शर्मा ने अपने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed