{"_id":"6238bea3e66d7857cd215eda","slug":"mc-member-demand-for-budget-shimla-news-sml403223792","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री से बोले पार्षद, बजट जारी करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री से बोले पार्षद, बजट जारी करे सरकार
विज्ञापन
MC member demand for Budget
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनहाल पहुंचे शहरी मंत्री से की मांग, पार्षद बोले, निगम के पास अब फूटी कौड़ी तक नहीं
...मंत्री बोले, केंद्र से नहीं आई है अभी ग्रांट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरी विकास मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे टाउनहाल पहुंचे। इस दौरान महापौर कार्यालय में नगर निगम की वित्त संविदा एवं योजना समिति की मासिक बैठक चल रही थी। ऐसे में मंत्री महापौर कार्यालय की बजाय उप महापौर शैलेंद्र चौहान के दफ्तर में जाकर बैठ गए।
उधर, मेयर सत्या कौंडल के साथ चल रही बैठक में जैसे ही पार्षदों को पता चला कि मंत्री डिप्टी मेयर के दफ्तर में बैठे हैं, ये सभी उनके पास जाने को अड़ गए। पार्षदों ने कहा कि जब पैसा ही नहीं होगा तो बैठकों में प्रस्ताव पारित करने का क्या फायदा। पहले मंत्री से पैसा मांग लेते हैं। मेयर और अफसरों के साथ ये पार्षद डिप्टी मेयर कार्यालय पहुंच गए। यहां कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा ने शहरी विकास मंत्री के सामने नगर निगम में फंड की कमी बताई। कहा कि उनकी कई फाइलें अटकी हैं। बाकी वार्डों के भी यही हाल है। प्रस्ताव तैयार है लेकिन अधिकारी कहते हैं कि काम करवाने के लिए अब एक रुपया तक नहीं बचा है। ऐसे में जनता के काम कैसे होंगे। कहा कि ग्रांट न मिलने के कारण शहर में विकासकार्य अटक गए हैं। भाजपा पार्षदों ने भी मदद के लिए राज्य सरकार से पैसा जारी करने की मांग उठाई। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि केंद्र से अभी ग्रांट नहीं आई है। ऐसे में प्रदेश सरकार कहां से पैसा जारी करेगी। भरोसा दिया कि जल्द इस मामले में चर्चा की जाएगी। निगम को राहत देने का प्रयास रहेेगा।
खाली पद भरने की भी मांग
इस दौरान महापौर ने नगर निगम में सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिकल के खाली पड़े पद भरने की भी मांग उठाई। कहा कि अभियंता न होने के कारण शहर में स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी व्यवस्था ठप हो गई है। मंत्री ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।