फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC increase test rate

झटका, लैब खोलने से पहले एमसी ने बढ़ाए टेस्ट के रेट

Fri, 29 Apr 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
MC increase test rate
अगले माह नगर निगम खोलेगा अपनी लैब
विज्ञापन

टेस्ट की नई दरों को सदन में दी मंजूरी
साल 2016 की टेस्ट दरों में 10 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी
निजी लैब से फिर भी सस्ती दरों पर मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के रानी झांसी पार्क में खुलने वाली नगर निगम की लैब में शहरवासियों को स्वास्थ्य जांच करवाना अब पहले से महंगा पड़ेगा। नगर निगम ने लैब में होने वाले टेस्ट की नई दरें तय कर दी हैं। नई दरें पुरानी से 10 से 30 फीसदी ज्यादा हैं। हालांकि, निजी लैब की तुलना में यह दरें काफी कम हैं।
नगर निगम की इस लैब में ब्लड, लिपिड के 24 तरह के टेस्ट की सुविधा मिलेगी। नई दरें आईजीएमसी अस्पताल के बराबर रखी हैं। महापौर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई नगर निगम की मासिक बैठक में लैब में दी जाने वाली टेस्ट सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई। प्रशासन ने बताया कि करीब छह साल से बंद पड़ी लैब अब फिर खोली जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने आखिरी बार साल 2010 में टेस्ट की दरें तय की थीं। साल 2016 तक इन्हीं दरों पर टेस्ट की सुविधा दी जा रही थी। अब आईजीएमी ने भी बीते साल टेस्ट की दरें बढ़ा दी हैं। टेस्ट उपकरण और केमिकल महंगे होने से अब नगर निगम भी नई दरें लागू करेगा। ये दरें अभी भी बाजार से काफी कम रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीस जून तक जमा करवा सकेंगे टैक्स
नगर निगम सदन ने शहरवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स के बिल जारी करने की समयावधि 30 जून तक बढ़ाने को मंजूरी दी। लोग बिल मिलने के बाद 15 दिन के भीतर भुगतान करने पर 10 फीसदी छूट ले सकते हैं। शहर में अब तक पांच हजार भवन मालिकों को बिल जारी हुए हैं। 24 हजार को अब जारी होंगे।

50 कर्मी और 34 चालक होंगे भर्ती
शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए खाली पदों पर आउटसोर्स आधार पर 50 कर्मचारी और 34 चालक रखने को भी मंजूरी मिल गई है। कैलस्टन और समरहिल में बने सामुदायिक केंद्र ठेके पर देने को मंजूरी मिल गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अधिकतम बोली लगाने वाले ठेकेदार इनका संचालन करेंगे। लोगों को पांच हजार रुपये प्रतिदिन शुल्क के हिसाब से इनकी सुविधा मिलेगी। रिवोली रोड पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग भी ठेके पर दी गई है।
किस टेस्ट का क्या शुल्क रहेगा
टेस्ट पुराना शुल्क(2016) नया शुल्क(2022)
एलएफटी -- 110 रुपये
एसजीओटी 25 रुपये 35 रुपये
एसजीपीटी 25 रुपये 35 रुपये
विडाल टेस्ट 100 रुपये 110 रुपये
क्रिटनाइन 40 रुपये 45 रुपये
यूरिक एसिड 40 रुपये 45 रुपये
लिपिड प्रोफाइल 200 रुपये 220 रुपये
यूरिन टेस्ट 25 35 रुपये
कंपलीट हीमोग्राम -- 130 रुपये
कोलेस्ट्रोल 25 रुपये 60 रुपये
ब्लड शुगर 25 रुपये 35 रुपये
स्टूल टेस्ट 20 रुपये 25 रुपये
एलडीएल 100 रुपये 170 रुपये
एचडीएल 50 रुपये 170 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed