Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   massive fire broke out in Namana village of Theog, five houses were gutted in the fire, a cow was burnt alive.

Shimla: ठियोग के नमाणा में पांच मकान राख, सिलिंडर फटने से और भड़की आग, गाय जिंदा जली

Sat, 25 Oct 2025 02:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Oct 2025 02:24 PM IST
सार

शिमला जिले के उपमंडल ठियोग की क्यार पंचायत के नमाणा गांव में भीषण अग्निकांड में लकड़ी के पांच मकान राख हो गए। घटना में एक गाय जिंदा जल गई।

विज्ञापन
massive fire broke out in Namana village of Theog, five houses were gutted in the fire, a cow was burnt alive.
ठियोग के नमाणा गांव में भीषण अग्निकांड - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल ठियोग की क्यार पंचायत के नमाणा गांव में भीषण अग्निकांड में लकड़ी के पांच घर राख हो गए। घटना में एक गाय जिंदा जल गई। मकानों में रखा सारा सामान भी जल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में लाखो का नुकसान हो गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव के एक घर में आग लगी। आग की चपेट में आया सिलिंडर भी फट गया। इससे आग और विकराल हो गई और आसपास के चार अन्य घरों को भी चपेट में लिया। घटना के समय इन परिवारों के कुछ सदस्य घासनी में घास काटने गए थे। जबकि कुछ अपने कामकाज पर गए थे। आग को देखकर स्थानीय लोगों ने सूचना फायर बिग्रेड को दी। 

विज्ञापन




 

Trending Videos

खुद भी टैंक से टुल्लू पंप लगाकर और स्प्रे पंप से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन लकड़ी के मकान होने के कारण लपटें तेजी से फैलती चली गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जो आग पर काबू पाने के लिए नाकाफी रहीं। वहीं, बड़े फायर टेंडर गांव की सड़क संकरी होने के कारण मौके तक नहीं पहुंच पाए। आग में तीन सगे भाइयों बालक राम, संत राम और लायक राम पुत्र झरिया, दो सगे भाई हरि राम और रति राम पुत्र बुद्धि राम के मकान जल गए। जिंदा जली गाय बालक राम की थी। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम शशांक गुप्ता भी पहुंचे।  उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। तरपाल और कंबल भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच परिवारों के 24 सदस्य बेघर 
उपमंडल ठियोग की क्यार पंचायत के नमाणा गांव में भीषण अग्निकांड पांच परिवारों को गहरे जख्म दे गया है। इस घटना से पांच परिवारों के 24 सदस्य बेघर हो गए हैं। इन सदस्यों के पास शरीर पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा है। इन परिवारों के स्कूल जाने वाले पांच बच्चों की किताबें तक जल गईं। बेघर हुए परिवारों को गांव के ही सामुदायिक भवन में आसरा दिया गया है। 

ग्रामीणों की सहायता से राशन, खाना बनाने के लिए बर्तन उपलब्ध कराए गए हैं। प्रशासन की ओर से ठंड से बचने के लिए कंबल दिए गए हैं। इस साल की सर्दियां यह परिवार इसी सामुदायिक भवन में परेशानियों के बीच गुजारने के लिए मजबूर हो चुके हैं। वहीं, आग से हुए नुकसान को कम भी किया जा सकता था, यदि सरकारी स्तर की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंती। गांव को जाने वाली सड़क दमकल विभाग के बड़े फायर टेंडर के अनुसार चौड़ी नहीं थी। इसके बाद शिमला से 2500 लीटर पानी वाला छोटा टेंडर मंगवाया गया, लेकिन वह भी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क के कारण समय पर नहीं पहुंच पाया। 

उपप्रधान नरेश शर्मा के अनुसार गांव को जाने वाली सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बजट के अभाव में मरम्मत नहीं हो पाई है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से शिमला से मंगवाया गया 2500 लीटर का छोटा फायर टेंडर भी मौके पर समय पर नहीं पहुंच पाया। दूसरे गांव की सड़क से मौके पर पहुंचना पड़ा, जिससे देरी हुई। दूसरी ओर फायर बिग्रेड का कोटखाई से 250 लीटर फोम वाली गाड़ी भी पहुंची, लेकिन आग इतनी भयंकर थी यह फोम भी नाकाफी साबित हुआ। 

तीन सगे भाइयों बालक राम, संतराम और लायक राम पुत्र झरिया, दो सगे भाइयों हरि राम और रति राम पुत्र बुद्धि राम के मकानों के साथ जीवन भर की पूंजी जल गई। यह परिवार वित्तीय रूप से मध्यम वर्गीय हैं। परिवार बागवानी और किसानी करते हैं। कुछ सदस्य निजी व्यवसाय भी करते हैं। इन्हें दोबारा से घर बनाने में खासी मशक्कत करनी होगी। पीड़ित संतराम ने तीन माह पहले ही बेटे की शादी के लिए घर का काम कराया था। अन्य लोगों ने भी घर बनाने के लिए जीवनभर की पूंजी लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed