फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mass hysteria balag village shimla himachal pradesh

बलग में ‘अंधविश्वास’ का मेला बंद, गांव जाने वाले सभी रास्ते सील

Mon, 09 Apr 2018 11:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 09 Apr 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
Mass hysteria balag village shimla himachal pradesh

बलग में अंधविश्वास का मेला बंद हो गया है। इस मामले में प्रशासन ने आखिर हस्तक्षेप कर दिया है। बलग में दो गुटों में लड़ाई होने की खुफिया सूचना मिलते ही एसडीएम ठियोग मोहनदत्त शर्मा अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर गए और उन्होंने प्रशासनिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए यहां लोगों के जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


अब न तो कोई गाड़ी फागू से कोट (बलग) स्थिति कथित अवतारी बच्चों के घर जाएगी और न ही गिरिपुल या अन्य रास्तों से जा सकेंगे।

बच्चों ने मांगी सुरक्षा

Mass hysteria balag village shimla himachal pradesh

इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए हैं। एसडीएम ठियोग को सूचना मिली कि बलग के कोट में जहां बच्चे प्रवचन दे रहे हैं, वहां दो गुटों में भिड़ंत हो सकती है।

इस पर एसडीएम मोहनदत्त शर्मा खुद मौके पर गए। उनके साथ स्थानीय उपमंडलीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी दल बल के साथ यहां गए।

पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दो गुटों को लड़ने से पहले ही रोक दिया। इसके बाद एसडीएम ने बच्चों और उनके मां-बाप से लंबी बातचीत की। आदेश जारी किए कि कोई भी व्यक्ति इन बच्चों के पास नहीं जाएगा।

न ही कोई गाड़ी ही इस क्षेत्र में जाएगी। केवल स्थानीय लोग ही अपने घरों के लिए आवाजाही कर सकेंगे। बच्चों के घर वे भी नहीं जा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को बात रहे शिव का अवतार

Mass hysteria balag village shimla himachal pradesh

एसडीएम ठियोग मोहनदत्त शर्मा ने बताया कि बच्चों ने अपने लिए खुद सुरक्षा मांगी है। उन्होंने प्रशासन को लिखकर दिया है कि उनके पास कोई नहीं आएगा। उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए।

साथ ही उन्होंने यह भी लिखकर दिया है कि वे अपना इलाज करवाने को भी तैयार हैं। उनके मां-बाप ने भी कहा है कि वे बच्चों का इलाज खुद करवाएंगे। 

छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ उठा रहे थे आवाज
बलग में रोज हजारों लोग तीन भाई-बहनों को शिव, काली और विष्णु का अवतार मानकर वहां दुख निवारण के लिए जा रहे थे। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया में प्रोत्साहन

Mass hysteria balag village shimla himachal pradesh

ये बच्चे भी प्रवचन देते हुए लोगों को दवाइयां छोड़ने और बगैर दवा के ठीक होने जैसी सलाहें दे रहे थे।

हालांकि इन बच्चों ने जहां एक ओर खुद को अवतारी घोषित किया और अजीब बाते कर रहे थे, वहीं वे क्षेत्र में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।

उनके इस पक्ष को सोशल मीडिया में प्रोत्साहन मिल रहा था तो अंधविश्वास फैलाने वाले पक्ष को बुद्धिजीवी वर्ग खारिज कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed