फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Masked man snatches 1.5 lakh cash and car from contract worker and escapes

Bilaspur: ठेके के कारिंदे से डेढ़ लाख कैश, कार छीन नकाबपोश फरार, घुमारवीं थाना में मामला दर्ज

Tue, 17 Jun 2025 02:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Jun 2025 02:01 PM IST
सार

 बिलासपुर जिले के बलोह टोल प्लाजा के पास से रविवार रात को एक वारदात में अज्ञात हमलावर एक युवक की कार और डेढ़ लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Masked man snatches 1.5 lakh cash and car from contract worker and escapes
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बलोह टोल प्लाजा के पास से रविवार रात को एक वारदात में अज्ञात हमलावर एक युवक की कार और डेढ़ लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। यह वारदात रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने घटना की शिकायत घुमारवीं थाना में दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बगड़ गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह शराब के ठेकेदार के पास काम करता है और रविवार रात ठेकों का काम निपटाकर अपने साथी मुनीम मदन के साथ भगेड़ से घर लौट रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान दो संदिग्ध गाड़ियों ने उसकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। टनल के पास दोनों गाड़ियों ने उसकी कार को घेरने की कोशिश की, लेकिन सुरेंद्र ने गाड़ी भगा दी। पीछा करते हुए हमलावर बलोह टोल प्लाजा तक पहुंच गए। जैसे ही सुरेंद्र ने टोल पर गाड़ी का शीशा नीचे किया, करीब छह युवक उसकी ओर लपके और मारपीट पर उतर आए। शिकायत में बताया कि हमलावरों की मंशा भांपकर वह गाड़ी छोड़ मौके से भाग गया और दूर जाकर घुमारवीं थाना में फोन कर पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो चुके थे। गाड़ी में डेढ़ लाख रुपये, 6300 रुपये पर्स में, दो मोबाइल व अन्य सामान मौजूद था। 20 घंटे बाद भी पुलिस को गाड़ी या आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है। टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी कर्मी बनकर ठेके से शराब ले गए युवक
उधर, खुद को आबकारी एवं कराधान विभाग का कमी बताकर दो युवकों ने एक शराब ठेके से जबरन दो बोतलें उठा लीं। अब इस मामले की शिकायत मिलने के बाद झंडूता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पंकज राव ने बताया कि 6 जून को शिमला गए थे। सेल्समैन ने बताया कि उस दिन दो व्यक्ति ठेके पर पहुंचे और खुद को आबकारी एवं कराधान विभाग का अधिकारी बताकर दबाव बनाते हुए शराब की दो बोतलें मुफ्त में ले गए। पंकज राव ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में यह साफ देखा गया कि दोनों व्यक्ति न तो सरकारी कर्मी थे और न ही उनके पास कोई पहचान थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed