{"_id":"5cf12d1ebdec2207215a56c9","slug":"martyr-tilak-raj-wife-joined-as-clerk-in-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद तिलक की पत्नी ने ज्वाइन की क्लर्क की नौकरी, सरकार ने पूरा किया वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद तिलक की पत्नी ने ज्वाइन की क्लर्क की नौकरी, सरकार ने पूरा किया वादा
Fri, 31 May 2019 07:05 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 31 May 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
आखिरकार जयराम सरकार ने पुलवामा हमले के शहीद तिलक राज की पत्नी सावित्री देवी को सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा किया। शुक्रवार को सावित्री देवी ने उप तहसील हारचक्कियां में क्लर्क के पद पर ज्वाइनिंग दी।
विज्ञापन
एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा ने सावित्री देवी को उप तहसील हारचक्कियां में ज्वाइनिंग करवाई। शहीद की पत्नी सावित्री देवी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जवाली के विधायक अर्जुन सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन
विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शहीद की पत्नी को नौकरी देने के वादे को पूरा कर दिया है। विधायक ने कहा कि स्कूल का नाम पहले ही शहीद तिलक राज के नाम पर कर दिया गया है। स्कूल स्तरोन्नत भी कर दिया गया है।
विज्ञापन