फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Martyr Soldier'village: road ravaged, no bridge to cross drain

शहीद सैनिक के गांव का हाल: सड़क बदहाल, नाला पार करने के लिए पुल भी नहीं

Fri, 10 Apr 2020 10:21 AM IST
Krishan Singh प्रीतम शर्मा, अमर उजाला, गुशैणी(कुल्लू)
प्रीतम शर्मा, अमर उजाला, गुशैणी(कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Apr 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Martyr Soldier'village: road ravaged, no bridge to cross drain
नाला पार कर शहीद के शव को ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में एक हादसे का शिकार हुए  हिमाचल के कुल्लू जिले के बंजार घाटी की शिल्ली पंचायत में गरूली गांव के सैनिक लगन चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक के गांव के हालात ऐसे हैं कि सरकार व प्रशासन को देखकर शर्म आ जाए। ग्राम पंचायत शिल्ली को जोड़ने वाली तुंग से शंरूगर 11 किलोमीटर सड़क कच्ची है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि इस पर वाहन चलाना मुश्किल है।

विज्ञापन


राजस्थान में सैनिक के साथ हादसे की सूचना लगते ही आनन-फानन में इस सड़क में बुधवार को एक जेसीबी भेजी गई। जिसके बाद गड्ढ़ों को ठीक कर वाहन योग्य बनाया गया। इसके बाद तीन किलोमीटर का पैच इतना खराब था कि इसमें एंबुलेंस को निकलने में आधे घंटे का समय लगा। हिचकोले खाती हुई एंबुलेंस बड़ी मुश्किल से शियाड़ी पहुंची। दो साल पहले निकली सड़क को पक्का करने के लिए सरकार व विभाग कोई प्रयास नहीं कर रहा है। शलाड़ा नाला में अभी तक पुल नहीं बना है।
विज्ञापन


 

Martyr Soldier'village: road ravaged, no bridge to cross drain

जब सैनिक की अंतिम शव यात्रा निकली तो शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव से कुछ दूरी पर शलाड़ा नाला में लाया गया। नाले पर पुल भी नहीं था। नाले पर गिरे पेड़ पर से शव को बड़ी मुश्किल से दूसरी ओर पहुंचाया गया। हालांकि रोजाना ग्रामीणों का यहां से आना-जाना रहता है। शलाड़ा नाला में पुल का न बनना सरकार की नाकामी दर्शाता है। इसके साथ ही तुंग में भी पुल नहीं बना है। इसका एक वर्ष पहले इसका शिलान्यास हो चुका है।

ऐसे हालातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कितना विकास हुआ है। एक जवान के लिए सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब लोगों को नाला पार करने के लिए पुल और सफर के लिए चकाचक सड़क मिले। उधर, लोनिवि बंजार के सहायक अभियंता रोशन लाल ठाकुर ने कहा कि सड़क का कार्य लॉकडाउन के चलते बंद है। तुंग में पुल के लिए ढाई करोड़ स्वीकृत हुआ है। इसके टेंडर हो चुके हैं। शलाड़ा नाला पर पुल का निर्माण पंचायत स्तर पर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed