फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Martin Luther King meets Dalai Lama with family in dharamshala

Martin Luther King: परिवार के साथ दलाई लामा से मिले मार्टिन लूथर किंग, बोले- किसी पर भी अत्याचार गलत

Mon, 18 Mar 2024 10:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 18 Mar 2024 10:58 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि दलाई लामा से बातचीत और उन्हें देखना अद्भुत रहा। उनके साथ फिर से होना अद्भुत है। मेरी पत्नी और मुझे और बेटी को वाशिंगटन डीसी में धर्मगुरु के 75वें जन्मदिन पर उनके साथ रहने का अवसर मिला।

विज्ञापन
Martin Luther King meets Dalai Lama with family in dharamshala
परिवार के साथ दलाई लामा से मिले मार्टिन लूथर किंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्टिन लूथर किंग-तृतीय (डॉ. मार्टिन लूथर किंग के पुत्र) पत्नी और बेटी के साथ आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मिलने के लिए धर्मशाला पहुंचे। मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग का परिवार कनाडा के वैंकूवर में दलाई लामा केंद्र के कुछ बोर्ड सदस्यों के साथ दो दिवसीय यात्रा पर आया है। दलाई लामा से मुलाकात के बाद किंग तृतीय ने चीन के बारे में संक्षिप्त टिप्पणी की और कहा कि मुझे उम्मीद है कि चीन बढ़ेगा और कुछ हद तक बदलेगा, क्योंकि किसी पर भी अत्याचार गलत है, कहीं भी अन्याय हर जगह न्याय के लिए खतरा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दलाई लामा से बातचीत और उन्हें देखना अद्भुत रहा। उनके साथ फिर से होना अद्भुत है। मेरी पत्नी और मुझे और बेटी को वाशिंगटन डीसी में धर्मगुरु के 75वें जन्मदिन पर उनके साथ रहने का अवसर मिला। यह वास्तविक अर्थों में ताजगी और प्रेरणादायक उत्थान से परे है। हम सपने को साकार करने नामक एक परियोजना पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


मार्टिन लूथर किंग ने कहा कि हम विश्व समुदाय हैं और यदि आप शांति, न्याय लाना चाहते हैं, तो हमें साथ मिलकर काम करना होगा। दलाई लामा के अंग्रेजी अनुवादक थुबटेन जेम्पा ने कहा कि मार्टिन लूथर किंग तृतीय यहां आए हैं। वैंकूवर में दलाई लामा के केंद्र के साथ मार्टिन लूथर किंग फाउंडेशन के साथ जुड़ने का प्रस्ताव है। इसलिए वे आशीर्वाद लेने के लिए यहां आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed